{"_id":"5e809bd38ebc3e6ff06bc34a","slug":"covid-19-pm-narendra-modi-interacts-with-more-than-200-people-daily-to-get-information-directly-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पीएम मोदी 200 से अधिक लोगों से रोजाना करते हैं सीधे संवाद, डॉक्टर-नर्सों को कहते हैं धन्यवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: पीएम मोदी 200 से अधिक लोगों से रोजाना करते हैं सीधे संवाद, डॉक्टर-नर्सों को कहते हैं धन्यवाद
Sun, 29 Mar 2020 06:30 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई पर सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए रोजाना 200 से अधिक लोगों के साथ संवाद करते हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस तरह के संवाद में राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों को किए जाने वाले फोन कॉल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्वच्छता कर्मचारियों से भी फोन के माध्यम से संपर्क करते हैं। पीएम मोदी ऐसा ‘उन्हें प्रोत्साहित करने और देश एवं समाज के प्रति उनकी सेवा के लिए आभार जताने के लिए करते हैं।’
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि पीएम मोदी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ बातचीत भी करते हैं। प्रधानमंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों और इसके प्रभाव से उबर चुके कुछ लोगों तक टेलीफोन के माध्यम से भी पहुंच बनाते हैं ताकि इस संबंध में प्रगति पर अद्यतन जानकारी ले सकें।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने जनवरी के बाद से कोविड-19 से लड़ने के तरीके और साधनों का पता लगाने लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें और चर्चाएं की हैं। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी दैनिक आधार पर बैठकें करते हैं, जिसमें कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव द्वारा उन्हें नवीनतम जानकारी दी जाती है। इसके अलावा सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में प्रधानमंत्री को मंत्रियों के समूह द्वारा भी अद्यतन किया जाता है।