फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19: New variant of Corona is spreading rapidly in the states, will this controlled by third dose?

Covid 19: राज्यों में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वैरिएंट, क्या तीसरी खुराक से काबू में होंगे हालत?

Thu, 21 Dec 2023 04:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 21 Dec 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से इस वैरिएंट को लेकर कहा गया है कि यह ज्यादा खतरनाक नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट का नाम दिया हैं। हालांकि हार्ट या अन्य किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने की सलाह भी दी जा रही है...
loader
Covid 19: New variant of Corona is spreading rapidly in the states, will this controlled by third dose?
Covid 19 - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने एक बार फिर भारत के कई राज्यों में कहर मचाना शुरू कर दिया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लगातार मास्क पहनने और कोविड अनुरूप व्यवहार करने की सलाह दी है। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या कोरोना की पहली, डेल्टा और ओमिक्रोन की लहरों में रक्षा कवच का काम कर चुकी वैक्सीन के बूस्टर डोज की एक बार फिर जरूरत है, या पुरानी वैक्सीन ही इस स्ट्रेन से बचा लेगी।

हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से इस वैरिएंट को लेकर कहा गया है कि यह ज्यादा खतरनाक नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट का नाम दिया हैं। हालांकि हार्ट या अन्य किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों और बीमार लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने की सलाह भी दी जा रही है।

जहां तक वैक्सीन के बूस्टर डोज की बात है, तो नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन, भारत सरकार प्रमुख डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा बताते हैं कि कोरोना का जेएन.1 वैरिएंट आमतौर पर होने वाले सर्दी-खांसी-जुकाम की तरह है। ऐसे में इससे बचाव के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की जरूरत नहीं है। शरीर में मौजूद रोग प्रतिरोधक क्षमता ही इसके लिए पर्याप्त है। वहीं डब्ल्यूएचओ का कहना है कि चूंकि यह वैरिएंट जेएन.1, BA.2.86 वेरिएंट का ही एक हिस्सा है, जो कि ओमिक्रोन का सबवैरिएंट है, इस लिहाज से अगर कोई वैक्सीन लेता भी है, तो वह इस स्ट्रेन के खिलाफ पूरी तरह कारगर है।

देश में तेजी से बढ़ रहा है वैरिएंट

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 358 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं, इनमें से 300 अकेले केरल में मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,341 हो गए हैं। वहीं देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2669 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई है। केरल में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72,059 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed