फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 In India Live Updates Corona infected increased rapidly in these districts of india within two weeks,

Covid-19 Updates: दो हफ्ते के अंदर इन जिलों में तेजी से बढ़ गए कोरोना संक्रमित, 10 बिंदुओं में जानें सबकुछ

Tue, 28 Mar 2023 11:55 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 28 Mar 2023 11:55 AM IST
सार

आंकड़े बताते हैं कि देश में दो हफ्ते के अंदर 32 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत या इससे अधिक हो गया। वहीं, 63 ऐसे जिले हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट पांच से दस प्रतिशत के बीच है।

विज्ञापन
Covid-19 In India Live Updates Corona infected increased rapidly in these districts of india within two weeks,
कोरोना से रोकथाम की तैयारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। संक्रमण का दर भी लगातार बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि देश में दो हफ्ते के अंदर 32 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत या इससे अधिक हो गया। वहीं, 63 ऐसे जिले हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट पांच से दस प्रतिशत के बीच है। आइए दस बिंदुओं में जानते हैं कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट्स...
विज्ञापन


 

1. 24 घंटे में 1573 लोग संक्रमित पाए गए : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस के 1,573 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 10,981 हो गई है। केरल में संक्रमण के चलते चार लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,841 हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.30 प्रतिशत हुई : देश में इस वक्त डेली पॉजिटिविटी रेट 1.30 प्रतिशत है। मतलब जितने लोग कोरोना की जांच करा रहे हैं, उनमें 1.30 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो ये 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन

3. 4.47 करोड़ लोग चपेट में : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 07 हजार 525 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 0.02 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं, जबकि 98.79 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। 

 

4. 220 करोड़ से ज्यादा डोज दिए गए : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

 

5. 32 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक : आंकड़े बताते हैं कि 32 ऐसे जिले हैं, जहां मौजूदा समय 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। आठ से 14 मार्च के बीच ऐसे नौ जिले थे। जबकि 15 जिलों में पांच से दस प्रतिशत तक पॉजिटिविटी रेट थी। 12 से 18 मार्च के बीच दस प्रतिशत या इससे अधिक वाले पॉजिटिविटी रेट वाले शहरों की संख्या 14 हो गई। इस दौरान 34 ऐसे जिले थे, जहां पांच से दस प्रतिशत के बीच पॉजिटिविटी रेट थी। 19 से 25 मार्च के बीच ऐसे शहरों की संख्या में तेजी बढ़ोतरी देखने को मिली। इस बीच, 32 ऐसे जिले हो गए जहां दस प्रतिशत या इससे अधिक पॉजिटिविटी रेट है, जबकि 63 जिलों में पांच से दस प्रतिशत के बीच पॉजिटिविटी रेट है। 

 

6. दिल्ली के चार जिलों में सबसे ज्यादा खराब हालत : सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों में दिल्ली के चार जिले शामिल हैं। साउथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 13.8% है। ईस्ट दिल्ली में 13.1%, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 12.3%, सेंट्रल दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10.4% है। 

 

7. महाराष्ट्र, केरल और गुजरात के ये जिले भी शामिल : दिल्ली के अलावा सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिले महाराष्ट्र, केरल और गुजरात में हैं। आंकड़े बताते हैं कि केरल के वायनाड में कोविड की पॉजिटिविटी रेट 14.8% है, जबकि कोट्टयम में 10.5% है। इसी तरह महाराष्ट्र के सांगली में 14.6% और पुणे में 11.1% पॉजिटिविटी रेट है। गुजरात के अहमदाबाद जिले में 10.7% पॉजिटिविटी रेट है। 

 

8. पिछले साल की तरह दिख रहे हालात : डॉक्टर्स का कहना है कि मौजूदा समय जो हालात हैं, वो ठीक पिछले साल जनवरी से मार्च की तरह हैं। तब भी तीसरी लहर के दौरान लोगों में कोरोना के समान लक्षण दिख रहे थे। 

 

9. मरीज बढ़ रहे, लेकिन अच्छी बात ये है कि अस्पतालों में भीड़ नहीं: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन कहते हैं कि कोरोना के मामलों में तेजी आई है, लेकिन राहत की बात है कि अभी हालात इतने नहीं बिगड़े हैं कि अस्पतालों में भीड़ बढ़े। देश भर के अस्पतालों में अभी तक कोविड रोगियों की भीड़ नहीं लग रही है। ऐसे में हमें इस डेटा को और अधिक बारीकी से देखने की जरूरत है। 

 

10. गंभीर लक्षण वाले मरीजों की संख्या कम : दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार कहते हैं कि वर्तमान में अस्पताल में दो कोविड-19 मरीज भर्ती हैं। एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है जबकि दूसरे को वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है। मतलब कोरोना मरीजों की संख्या जरूर बढ़ रही है, लेकिन गंभीर रोगी अभी कम है। ये राहत की बात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed