{"_id":"5ea123228ebc3e902c207d04","slug":"covid-19-gujarat-become-countrys-second-affected-state-39-death-recorded-in-countrywide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: महाराष्ट्र के बाद देश का दूसरा सबसे प्रभावित राज्य बना गुजरात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: महाराष्ट्र के बाद देश का दूसरा सबसे प्रभावित राज्य बना गुजरात
Thu, 23 Apr 2020 10:39 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र और गुजरात दो ऐसे राज्य हैं जो वायरस की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बुधवार को सामने आए 1,273 नए मामलों में से 52 प्रतिशत इन राज्यों से हैं। वहीं देश में हुईं 39 मौतों में से 18 महाराष्ट्र में और 13 गुजरात में हुईं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना के 229 मामले सामने आए, जिसके बाद यह देश का दूसरा सबसे प्रभावित राज्य बन गया है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव के 431 नए मामले आए। पांच दिन पहले कोरोना के पुष्ट मामलों के लिहाज से गुजरात छठे स्थान पर था। पांचवें पर दिल्ली, चौथे पर राजस्थान, तीसरे पर तमिलनाडु, दूसरे पर मध्यप्रदेश और पहले पर महाराष्ट्र था।
विज्ञापन
दिल्ली अब देश का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां बुधवार को 92 नए मामले आए जबकि मंगलवार को यह संख्या 75 थी। यहां अब कुल संक्रमित मामले 2,248 हो गए हैं। देश में सामने आए 21 से ज्यादा मामलों में 48 प्रतिशत महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से हैं। भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 681 पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में वायरस ने 48 लोगों की जान ली है।
विज्ञापन
इन सबके बीच सकारात्मक बात यह है कि कई राज्यों में कोविड-19 के 16 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 724, तमिलनाडु में 662, राजस्थान में 344 और केरल में 308 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं। महाराष्ट्र में 431 नए मामले आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या पांच हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं राज्य में 269 लोगों की मौत हुई है जिसमें से अकेले मुंबई में 24 घंटे में 10 मौतें हुई हैं।