फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid-19: Double mutant variant of Sars-CoV-2 found: All you need to know about it

कोरोना: डबल म्यूटेंट वैरिएंट से डरने की कितनी जरूरत, जानें इसके बारे में सबकुछ

Thu, 25 Mar 2021 01:52 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 25 Mar 2021 01:52 PM IST
सार

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 53,476 नए मामले आए, जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इस बीच कोरोना के डबल म्यूटेंट वैरिएंट ने चिंता और भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
covid-19: Double mutant variant of Sars-CoV-2 found: All you need to know about it
कोरोना वायरस स्ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : istock

विस्तार

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 53,476 नए मामले आए, जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,17,87,534 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के मामलों में लगातार 15वें दिन वृद्धि हुई है और 3,95,192 लोग अभी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.35 प्रतिशत है। वहीं इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 95.28 प्रतिशत रह गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,31,650 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है। इस बीच कोरोना के डबल म्यूटेंट वैरिएंट ने चिंता और भी बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार बताया गया था कि देश में कोरोना का एक नया डबल म्यूटेंट वैरिएंट 18 राज्यों में पाया गया है। डबल म्यूटेंट वैरिएंट का मतलब वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित होना है। दुनिया में इस तरह का पहला मामला ब्राजील में आया था। डबल म्यूटेंट वैरिएंट के अलावा कई दूसरे स्ट्रेन भी पाए गए हैं। बता दें कि देश के 18 राज्यों में डबल म्यूटेंट वैरिएंट वाले सैंपल की पहचान हुई है। हालांकि, इस नए डबल म्यूटेशन को समझने के लिए शोध जारी है। आइए एक नजर डालते हैं नए डबल म्यूटेंट के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • भारत में मिले डबल म्यूटेंट वैरिएंट को इस वक्त कोरोना मामलों के तेजी से बढ़ने की वजह नहीं माना गया है।
  • ये म्यूटेशन लगभग 15-20 फीसदी नमूनों में पाए गए हैं और और यह चिंता पैदा करने वाले पहले के वैरिएंट से मेल नहीं खाता।
  • कोरोना के नए वैरिएंट के मामले महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी मिले हैं। 
  • महाराष्ट्र के नमूनों में E4840 और L452R म्यूटेशन में वृद्धि हुई है। यहां कुल 206 सैंपल पाए गए हैं। बता दें कि इस तरह के म्यूटेशन संक्रामकता को और बढ़ा देते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के देश आने पर और अन्य कोरोना मरीजों से लिए गए नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग और इसके विश्लेषण से पता चला है कि फिलहाल इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 10 है। 
  • नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक एस के सिंह ने कहा कि इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 10,787 सकारात्मक नमूनों में वैरिएंट के 771 मामलों का पता चला है।
  • कोरोना का यह नया वैरिएंट दुनिया के 16 अन्य देशों में भी पाया गया है, जिसमें ब्रिटेन, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed