{"_id":"60984f438ebc3ebf1a28a9b0","slug":"covid-19-defense-ministry-ordered-to-recruit-of-400-retired-army-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: रक्षा मंत्रालय ने सेना के 400 रिटायर्ड डॉक्टरों को बहाल करने का आदेश दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase: रक्षा मंत्रालय ने सेना के 400 रिटायर्ड डॉक्टरों को बहाल करने का आदेश दिया
Mon, 10 May 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 May 2021 02:38 AM IST
सार
- आदेश में चिकित्सा सेवा के पूर्व सैन्य अधिकारियों को संविदा के आधार पर 11 महीने के लिए बहाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी एक आदेश में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) को सेना मेडिकल कोर और शॉर्ट सर्विस कमीशन से सेवानिवृत्त 400 डॉक्टरों को बहाल करने को कहा। आदेश में चिकित्सा सेवा के पूर्व सैन्य अधिकारियों को संविदा के आधार पर 11 महीने के लिए बहाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में भारत बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों, ऑक्सीजन दवाइयों और बेड की भारी किल्लत है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, टूअर ऑफ ड्यूटी योजना के तहत 2017 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए डॉक्टरों को फिर से संविदा पर बहाल किया जाए। इन चिकित्सा अधिकारियों को मासिक आधार पर एक निश्चित राशि दी जाएगी।
विज्ञापन