फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 cases in country continued to rise for sixth consecutive day 14317 new infections reported on saturday

कोरोना वायरस के मामलों में हो रही है वृद्धि, छठवें दिन 14 हजार तक बढ़े नए मरीज

Sun, 21 Feb 2021 08:04 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 21 Feb 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
covid 19 cases in country continued to rise for sixth consecutive day 14317 new infections reported on saturday
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसी बीच लगातार छठवें दिन संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को कोविड-19 के 14,317 नए मरीज दर्ज किए गए, यह 28 दिनों में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। लगातार दूसरे दिन महाराष्ट्र में छह हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं मुंबई में 800 से ज्यादा मरीज मिले।

विज्ञापन


राज्यवार दैनिक मामलों की संख्या 6,281 रही जो कि 86 दिन बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 26 नवंबर को 6,406 मरीज मिले थे। सात दिनों के औसत में दैनिक मामलों की संख्या अब पिछले छह दिनों से लगातार बढ़ रही है, इसमें इस अवधि के दौरान लगभग 1,000 की वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र में महामारी के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यहां के मामलों में पिछले 14 दिनों में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


केरल में शनिवार को 4,650 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं शुक्रवार को राज्य में 4,585 नए मरीज सामने आए थे। देश में वायरस से मरने वालों की संख्या घटकर 89 हो गई। इससे पहले दिन यह संख्या 100 थी। इस तरह मृतकों की संख्या में मामूली गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार राज्यों में रोजाना बढ़ रहे मामले
पिछले कुछ दिनों से, देश के चार राज्यों - केरल, महाराष्ट्र, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 43,127 है जो कि कुल पॉजिटिव मामलों का 1.30 फीसदी है। मामलों में वृद्धि के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के संचरण की चेन को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों को फिर से दोहराया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed