फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   couple went missing after allegedly burying their newborn girl in Tamil Nadu Madurai district

तमिलनाडु: नवजात बच्ची को दफनाकर दंपती गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश 

Wed, 29 Dec 2021 10:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Dec 2021 10:17 AM IST
सार

21 दिसंबर को दंपती ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन 26 दिसंबर को बच्ची की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। 

विज्ञापन
couple went missing after allegedly burying their newborn girl in Tamil Nadu Madurai district
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दंपती अपनी नवजात बच्ची को दफनाकर अचानक से गायब हो गए। दंपती के दो बच्चे और भी थे, वे दोनों भी गायब हैं। नवजात बच्ची की रहस्यमयी मौत और उसे दफन करने की जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को दी, जिसके बाद से पुलिस दंपती की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि यह मामला कन्या भ्रूण हत्या का हो सकता है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपती ओ मुथुपडी और कौशल्या ने 21 दिसंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया था। 26 दिसंबर को बच्ची की जांच के लिए एक नर्स दंपती के घर भी गई थी। इस दौरान बताया गया कि बच्ची की मौत हो गई और उसे घर के ही सामने दफन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नर्स ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्ची की रहस्यमयी मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में बच्ची को गुपचुप तरीक से दफनाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दंपति की तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि यह कन्या भ्रूण हत्या का मामला भी हो सकता है। संभव है कि बच्ची की हत्या इसी के चलते की गई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed