फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   country foreign exchange reserves increased by 2.9 billion dollar news in hindi

Foreign Exchange: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़ा, यूको बैंक एफडी पर देगा 1.35% तक अधिक ब्याज

Sat, 03 Dec 2022 06:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 06:24 AM IST
सार

भारत रूस सहित सभी देशों से कच्चा तेल खरीदता रहेगा। यूरोपीय संघ ने 27 सदस्य देशों से रूसी तेल की कीमत को 60 डॉलर पर सीमित करने को कहा है। उधर, तेल मंत्रालय कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई वित्त मंत्रालय से करने की मांग कर सकता है। 

विज्ञापन
country foreign exchange reserves increased by 2.9 billion dollar news in hindi
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.142 अरब डॉलर पहुंच गया। 18 नवंबर वाले हफ्ते में भंडार 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 547.25 अरब डॉलर पहुंचा था। अक्तूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर रहा था। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 3 अरब डॉलर बढ़ी है। हालांकि, देश के सोने का भंडार 7.3 करोड़ डॉलर घटकर 39.938 अरब डॉलर रह गया। 
विज्ञापन


यूको बैंक एफडी पर देगा 1.35% तक अधिक ब्याज
नई दिल्ली। यूको बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम एफडी पर 1.35 फीसदी तक ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने कहा, 46 से 90 दिन पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। जबकि 181 से 364 दिन के एफडी पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा जो पहले की तुलना में 1.35% अधिक है। 
विज्ञापन


रूस सहित सभी देशों से तेल खरीदता रहेगा भारत
भारत रूस सहित सभी देशों से कच्चा तेल खरीदता रहेगा। यूरोपीय संघ ने 27 सदस्य देशों से रूसी तेल की कीमत को 60 डॉलर पर सीमित करने को कहा है। उधर, तेल मंत्रालय कंपनियों को होने वाले घाटे की भरपाई वित्त मंत्रालय से करने की मांग कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीआई लेनदेन सीमा मामले में दो साल राहत
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने यूपीआई सुविधा देने वाली इकाइयों को राहत दी है। इसके तहत थर्ड पार्टी प्रदाताओं के लिए डिजिटल भुगतान लेनदेन की सीमा 30% तक सीमित करने की समय सीमा दो साल बढ़ाकर दिसंबर, 2024 कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed