भ्रष्टाचार की लाइव टेस्टिंग: सड़क की जांच के दौरान ही गड्ढे में गिरकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे इंजीनियर; Video
भ्रष्टाचार को उजागर करता एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सड़क की जांच के दौरान ही उसके टूटने से ट्रक पलट गया।
विस्तार
Engineer and his entire team had arrived in Beed, Maharashtra to inspect the road.
— 🚨Indian Gems (@IndianGems_) July 10, 2025
During the inspection, a truck got stuck on the road and overturned
This is the live demo testing of Corruption 🤡pic.twitter.com/InEpS94e3z
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना महाराष्ट्र के बीड जिले के वडवानी तालुका की है। जहां इंजीनियर्स और उनकी टीम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क की हुई मरम्मत के काम का निरीक्षण करने आए थे। जब टीम निरीक्षण कर रही थी, उसी समय एक ट्रक सड़क धंसने से पलट गया। जिसमें सड़क की जांच कर रहे इंजीनियर्स और कई अन्य लोग ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।