फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corps Commander level talks between India and China to be held tomorrow at Chushul in Eastern Ladakh

भारत-चीन के बीच कल कोर कमांडर स्तरीय वार्ता, सेना के पीछे हटने के दूसरे चरण पर होगी चर्चा

Mon, 13 Jul 2020 06:04 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 13 Jul 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Corps Commander level talks between India and China to be held tomorrow at Chushul in Eastern Ladakh
फाइल फोटो - फोटो : PTI

भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध को दूर करने के लिए मंगलवार को कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता होगी। पूर्वी लद्दाख के चुशुल में कल होने वाली वार्ता मुख्य रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सेना के पीछे हटने के दूसरे चरण पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन


भारत और चीन की सेनाओं के बीच 30 जून को तीसरी कमांडर स्तर की वार्ता में सीमा विवाद और जवानों को पीछे हटने को लेकर सहमति बनी थी। इस पर दोनों देशों ने प्रभावी उपायों के साथ प्रगति की है। गलवां घाटी में चीनी सैनिक अपने स्थान से पीछे हटे हैं और भारतीय सेना भी अपने स्थान से पीछे हटी है।
विज्ञापन


मंगलवार को लद्दाख में होने वाली बैठक को लेकर भारतीय सेना ने इस बैठक के सकारात्मक रहने की उम्मीद भी जताई है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख के चुशुल में मंगलवार को भारतीय और चीनी सेना के बीच कोर कमांडर लेवल की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले 10 जुलाई को सीमा विवादों को लेकर भारत और चीन के बीच डब्ल्यूएमसीसी की 16वीं बैठक हुई थी। दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव घटाने और शांति बहाली की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया था। बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव और चीनी विदेश मंत्रालय के महानिदेशक ने हिस्सा लिया। 


गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे, वहीं चीन को भी काफी नुकसान पहुंचा था। इस हिंसक झड़प के बाद से दोनों देश लगातार बातचीत पर जोर दे रहे हैं।सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन की सेना का पीछे हटना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed