फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus vaccine india update everyone above the age of 18 to be eligible to get covid19 vaccine from 1 may against coronavirus

राहत : 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी लगेगा टीका, अब खुले बाजार में भी मिलेगी वैक्सीन

Mon, 19 Apr 2021 07:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Apr 2021 07:32 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने कहा है कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अब टीका लगेगा
  • पीएम मोदी की एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया गया है

विज्ञापन
coronavirus vaccine india update everyone above the age of 18 to be eligible to get covid19 vaccine from 1 may against coronavirus
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के कहर के बीच राहत की खबर आ रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने कहा है कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अब टीका लगेगा। पीएम मोदी की एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी जोर लगा रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगे।
विज्ञापन


इसकी कीमत पर भी जल्द आएगा फैसला
18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए कीमत चुकानी होगी या नहीं इसपर सरकार जल्द से जल्द फैसला सुनाएगी। बता दें कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह मांग की थी कि कोरोना वैक्सीन की तय उम्र सीमा को कम किया जाए।  
विज्ञापन


1 मई से खुले बाजार में भी उपलब्ध होगी
वैक्सीन निर्माता अपनी मासिक आपूर्ति  की 50 फीसदी सरकार को जारी करेंगे और शेष 50 फीसदी राज्य सरकार को आपूर्ति करने के लिए स्वतंत्र होगा। सबसे बड़ी जानकारी यह है कि वैक्सीन 1 मई से खुले बाजार में भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीनेशन केंद्र पर आधार कार्ड लेकर जाना होगा
बता दें कि अब तक 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को ही वैक्सीन की खुराक दी जा रही थी लेकिन अब 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों को भी एक मई को वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए आपको वैक्सीनेशन केंद्र पर आधार कार्ड लेकर जाना होगा।


टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार:पीएम मोदी
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज प्रमुख डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना से लड़ाई में टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने डॉक्टरों से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। पीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण बात है कि लोग टीका लेने से बिल्कुल भी न डरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed