Corona Vaccination: टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ के पार, 38.96 करोड़ को लग चुकीं दोनों खुराकें
एक समय में कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित रहे देश में अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ तेज गति से चलाया गया टीकाकरण अभियान भी है। गुरुवार को देश में टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ को पार कर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को देश में टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ के पार हो गया। कोविन पोर्टल के अनुसार अब तक देश में कोरोना रोधी टीकों की 115 करोड़ सात लाख 92 हजार 670 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
देश में अब तक टीके की 76 करोड़ 11 लाख 67 हजार 300 पहली खुराकें और 38 करोड़ 96 लाख 25 हजार 370 दूसरी खुराकें दी जा चुकी है। देश में 97,633 केंद्रों पर टीकाकरण का काम किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 82 करोड़ 42 लाख 43 हजार 665 पंजीकरण कराए गए हैं।
मध्यप्रदेश: आधी जनसंख्या को लगीं दोनों खुराकें
मध्यप्रदेश में आधी पात्र जनसंख्या को कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। राज्य सरकार ने 25 दिसंबर तक पूरी पात्र आबादी का 100 फीसदी पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को प्रदेश में रात नौ बजे तक 16 लाख 83 हजार 512 पात्र लोगों को टीके की खुराक दी गई।
राज्य में कुल अनुमानित पात्र आबादी 5.59 करोड़ है। इसमें से दो करोड़ 75 लाख 43 हजार 593 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं, पांच करोड़ चार लाख 56 हजार 163 पात्र लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसे लेकर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।