कोरोना: मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार बोले- वैक्सीन लगी हो या नहीं...कोरोना से बचना है तो जरूरी हैं ये तीन काम
केंद्र सरकार में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने लोगों से कोरोना बचाव संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। राघवन ने कहा कि वैक्सीन लगवाई या नहीं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग रखें और मास्क जरूर लगाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। महामारी हर दिन हजारों जिंदगियां निगल रही है और लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। हालांकि, पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। देश में कोरोना वैक्सीन की 18 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। इस बीच, केंद्र सरकार में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने लोगों से कोरोना बचाव संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। राघवन ने कहा कि वैक्सीन लगवाई या नहीं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग रखें और मास्क जरूर लगाएं।
देश में कोरोना के नए मरीजों की घटती संख्या के बीच विशेषज्ञ बार-बार सुझाव दे रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है, नहीं तो संक्रमण होने का खतरा बना रहेगा।
केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया। राघवन ने ट्वीट किया, ''बेहद महत्वपूर्ण। चाहे कोरोना वैक्सीन लगवा ली हो या नहीं, लेकिन मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, वेंटिलेशन। बहुत जरूरी है। लोग अपना गार्ड न उतारें।''
Very important, whether vaccinated or not: Masks, physical distancing, ventilation. These interventions are also immediately critical for lowering pressures on the healthcare system, during this surge. Adherence essential at the personal and community levels. By all.
— Principal Scientific Adviser, Govt. of India (@PrinSciAdvGoI) May 15, 2021
कोरोना की तीसरी लहर का आना तय
इससे पहले, केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर को आने से नहीं रोका जा सकता है, लेकिन इससे कैसे बचा जा सकता है, ये लोगों पर निर्भर करता है। हालांकि, अभी ये नहीं पता है कि तीसरी लहर कब आएगी। इसलिए हमें पहले से ही तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ेगा, वैसे-वैसे संक्रमित लोगों में प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.