फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus update india : India reports 17,921 new COVID-19 cases and 133 deaths in the last 24 hours

एक दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले : 18 हजार के करीब नए केस आए, मौत का आंकड़ा भी हुआ दोगुना

Wed, 10 Mar 2021 09:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 10 Mar 2021 09:47 AM IST
सार

  • पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,921 नए मामले आए
  • कोरोना संक्रमण के चलते 133 लोगों की गई जान
  • मंगलवार की तुलना में मरने वालों की संख्या करीब दोगुनी हुई

विज्ञापन
coronavirus update india : India reports 17,921 new COVID-19 cases and 133 deaths in the last 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कई राज्यों में खासकर महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसे हालत हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17,921 नए मामले दर्ज किए गए और 133 लोगों ने इस संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। एक दिन पहले की तुलना में कोरोना से मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 17,921 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,12,62,707 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 133 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,58,063 हो गई हैं। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को कोरोना वायरस से 77 लोगों की जान गई थी। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 20,652 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,09,20,046 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आज लगातार दूसरे दिन कई हफ्तों बाद सुधार देखने को मिला है। इससे पहले, कोरोना के दैनिक मामले की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक आ रही थी। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,84,598 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले 18 हजार से अधिक आ रहे थे। इस बीच, मंगलवार को दैनिक मामलों में आई गिरावट के एक दिन बार कोरोना संक्रमण के नए मामले आज फिर 18 हजार के करीब पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed