{"_id":"5e745d068ebc3e72b02430a7","slug":"coronavirus-south-western-railway-suspends-officer-after-she-allegedly-hid-information-about-her-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: इटली से लौटे बेटे की जानकारी छिपाने वाली रेलवे कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: इटली से लौटे बेटे की जानकारी छिपाने वाली रेलवे कर्मचारी निलंबित
Fri, 20 Mar 2020 12:22 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अपनी एक महिला अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कथित तौर पर अपने बेटे की जानकारी छिपाई थी जो इटली से वापस आया था। अधिकारियों को उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद अधिकारी के बेटे को पृथक (आइसोलेशन) रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के प्रवक्ता ई विजया ने बताया कि महिला अधिकारी ने प्राधिकारियों को अपने बेटे के जर्मनी से लौटने की जानकारी नहीं दी और मुख्य बंगलूरू स्टेशन के निकट रेलवे के एक अतिथिगृह में उसे रख कर अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाला। विजया ने बताया कि सहायक कार्मिक अधिकारी (यातायात) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि 25 वर्षीय युवक स्पेन से होते हुए जर्मनी से आया था और उसे 13 मार्च को बंगलूरू में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचने पर घर में पृथक रहने को कहा गया था। वह 18 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
वहीं रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को बचाने के लिए अपने बेटे को छुपाया लेकिन उन्होंने हम सबका जीवन खतरे में डाल दिया।
South Western Railway suspends an officer after she allegedly hid information about her son who had returned from Italy. The officer's son is now in isolation after the officials got information about him. #Coronavirus pic.twitter.com/S3sVPo0pcF
— ANI (@ANI) March 20, 2020
महिला ने चुपके से अपने बेटे को केएसआर रेलवे स्टेशन पर मौजूद ऑफिसर्स रेस्ट हाउस में 13 मार्च को ठहरने की व्यवस्था कराई थी। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि रापत्रित महिला अधिकारी उसे काथीरिगुप्पे में मौजूद अपने घर क्यों नहीं लेकर गई।
महिला का बेटा बंगलूरू में एक स्टार्टअप चलाता है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस को बुलाया गया और उसे मंगलवार रात को अस्पताल ले जाया गया। बुधवार को राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिसीज में उसका परीक्षण हुआ जो पॉजिटिव मिला। मामला सामने आने के बाद रेलवे ने रेस्ट हाउस को बंद करने का फैसला लिया है।