{"_id":"5f6b10e58ebc3ee3f6148304","slug":"coronavirus-recovery-rate-for-5th-consecutive-day-recoveries-surpass-fresh-covid-19-cases-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमितों से ज्यादा रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमितों से ज्यादा रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या
Wed, 23 Sep 2020 02:47 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के मामलों में हर दिन भले ही इजाफा हो रहा है, लेकिन इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। लगातार पांचवें दिन इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सामने आए संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
विज्ञापन
इस ट्रेंड की शुरुआत 19 सितंबर से हुई, जब भारत में हर रोज कोरोना के 90 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। 19 सितंबर को कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 95 हजार रही। वहीं, पिछले कुछ दिनों से रोजाना सामने आने वाले कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
हाल के कुछ दिनों में हर रोज 90 हजार के करीब मामले सामने आ रहे थे। वहीं, अब यह आंकड़ा 80 हजार के करीब पहुंच गया है। 22 सितंबर सिर्फ एक अपवाद रहा, जिस दिन 75,083 कोरोना के मामले सामने आए।
विज्ञापन
पांच दिनों में कोरोना के संक्रमितों और उबरने वाले मरीजों की संख्या:-
| तारीख | संक्रमित मरीजों की संख्या | वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या |
| 23 सितंबर | 83,347 | 89,746 |
| 22 सितंबर | 75,083 | 1,01,468 |
| 21 सितंबर | 86,961 | 93,356 |
| 20 सितंबर | 92,605 | 94,612 |
| 19 सितंबर | 90,000 के करीब | 95,880 |
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, हम भारत के 50 लाख से अधिक मामलों को लेकर चिंतित हो रहे हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि लगभग 45 लाख लोग पहले ही इस बीमारी से उबर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: घरेलू वैक्सीन को लेकर डीजीसीए की नई गाइडलाइंस, 50 फीसदी असरदार होने पर ही मिलेगी मंजूरी
जब वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या को पार कर जाती है, तो इसे दुनियाभर में कोरोना वक्र का झुकाव का संकेत माना जाता है। लेकिन इस ट्रेंड को कई दिनों तक जारी रहना होगा, इसके बाद ही कहा जा सकता है कि वक्र का झुकाव हुआ है या नहीं।
जून में जब अनलॉक 1.0 की घोषणा की गई, तो उस दौरान कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से अधिक थी। समय के साथ, दिल्ली और केरल जैसे हॉटस्पॉट वाले राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या के मुकाबले बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। लेकिन यह ट्रेंड लंबे समय तक जारी नहीं रह सका।
सिक्किम: मुख्यमंत्री की पत्नी संक्रमित
पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा राय कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनके परिवार के कुछ सदस्य भी संक्रमित हो गए। कृष्णा राय ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर संक्रमित होने की जानकारी दी। डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री की पत्नी होम क्वारंटीन में हैं।
ओडिशा: 4237 नए केस, 15 की मौत
ओडिशा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को 4237 नए मरीज मिले, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 736 की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण का आंकड़ा 19,2548 पहुंच गया है।
अरुणाचल: 249 लोग संक्रमित
अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 249 नए मामले मिले। इसमें सात सुरक्षाकर्मियों हैं। बीते 24 घंटे में एक और मरीज की मौत हो गई। यहां 14 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 7844 लोग संक्रमित हो चुके हैं।