फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus, Prices of pharmaceutical chemicals may increase if situation in China does not improve

कोरोनावायरसः चीन में स्थिति भयावह, हालात नहीं सुधरे तो प्रमुख औषधि रसायनों के बढ़ सकते हैं दाम

Wed, 19 Feb 2020 02:29 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Feb 2020 02:29 AM IST
सार

औषधि कंपनी जायडस समूह के चेयरमैन पंकज पटेल ने कहा है कि चीन में कोरोनावायरस की स्थिति अगर जल्दी नहीं सुधरती है तो दवाओं में उपयोग होने वाले प्रमुख रसायनों की कीमतें बढ़ सकती हैं।थोक दवाओं के कुल आयात में चीन की हिस्सेदारी 67.56 प्रतिशत है।

विज्ञापन
coronavirus, Prices of pharmaceutical chemicals may increase if situation in China does not improve

विस्तार

पटेल ने कहा, ‘‘अगर चीन में स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो दवाओं में कच्चे माल के रूप में उपयोग होने वाले प्रमुख रसायनों की कीमतें बढ़ सकती हैं।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चीन में फैसले खतरनाक कोरोनावायरस को देखते हुए विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


इसमें औषधि, कपड़ा, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी हार्डवेयर, सौर, वाहन, सर्जिकल उपकरण, पेंट, उर्वरक, दूरसंचार, मोबाइल विनिर्माण, खाद्य तेल, पोत परिवहन एवं पर्यटन समेत विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार कोरोनावायरस का घरेलू उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के लिये जल्दी ही उपायों की घोषणा करेगी। औषधि विभाग पहले ही स्थिति का आकलन करने के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय औषधि कंपनियों ने समिति को सूचित किया है कि उनके पास फिलहाल दो से तीन महीने का भंडार है। उल्लेखनीय है कि पड़ोसी देश से पिछले 20-25 दिनों से कोई आपूर्ति नहीं है। इसका मुख्य कारण चीन में नव वर्ष का अवकाश और उसके बाद कोरोनावायरस का फैलना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed