{"_id":"5edf7d668ebc3e42fe276008","slug":"coronavirus-pandemic-reaches-daman-two-positive-cases-found-set-as-containment-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमन में दी कोरोना ने दस्तक, दो संक्रमितों के मिलने के बाद बना कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दमन में दी कोरोना ने दस्तक, दो संक्रमितों के मिलने के बाद बना कंटेनमेंट जोन
Tue, 09 Jun 2020 05:55 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी दुनियाभर में तेजी से फैल रही है, भारत में भी इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां लगभग हर क्षेत्र इस जानलेवा वायरस से प्रभावित हुआ है। अभी तक सुरक्षित बचा रहा दादरा नागर हवेली का दमन जिला भी इसकी चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दमन जिले में कोरोना के दो संक्रमित पाए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश का यह जिला अभी तक ग्रीन जोन में था लेकिन अब यहां पर संक्रमण के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
दमन जिले के जिलाधिकारी राकेश मिन्हास ने कहा कि दो मरीजों, एक 41 वर्षीय व्यक्ति और एक चार साल की लड़की को दमन के मारवाड़ इलाके के एक अस्पताल में भेजा गया है। दोनों हाल ही में मुंबई से यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'हमने लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खारीवाड़ क्षेत्र को एक कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। हमने क्षेत्र में कीटाणुशोधन और कांटेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने हाल ही में कहा था कि दमन और दीव लॉकडाउन आदेशों के कड़ाई से कार्यान्वयन के कारण अब तक कोरोनो वायरस-मुक्त हैं।
गौरतलब है कि दादरा नागर हवेली में पहले से ही 22 मामले हैं, लेकिन दमन और दीव में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया था।