{"_id":"6431498f15e384c243022651","slug":"coronavirus-pandemic-is-under-control-in-andhra-pradesh-state-health-minister-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले नियंत्रण में, राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने दी अहम जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले नियंत्रण में, राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने दी अहम जानकारी
Sat, 08 Apr 2023 11:35 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:35 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री विददाला रजनी ने कहा कि फिलहाल सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी हमेशा ही कोविड मामलों पर स्वास्थ्य विभाग को सचेत कर रहे हैं।"
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री विददाला रजनी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में रोजाना बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों के बीच आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री विददाला रजनी ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोनावायरस पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने पिछले दो हफ्तों की कोरोना टेस्टिंग को देखते हुए कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। अब तक कुल 15,096 में से महज 267 लोगों में ही लक्षण दिखाई दिए हैं
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री विददाला रजनी ने कहा कि फिलहाल सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी हमेशा ही कोविड मामलों पर स्वास्थ्य विभाग को सचेत कर रहे हैं।
विज्ञापन
देश में बढ़ते कोविड मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से वीडियो कॉन्फेरेंस के जरिए हालातों पर जानकारी ली है। इस कॉन्फ्रेंस के जरिए रजनी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से दक्षिणी राज्य को 20 लाख और कोविड बूस्टर टीकों की खुराक आवंटित करने का आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र से ऑक्सीजन संयंत्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को चलाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का भी आयोजन किया जाने का अनुरोध भी किया है।
विज्ञापन
इस कॉन्फ्रेंस के जरिए अन्य राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अपने राज्यों में वायरस की स्थिति से अवगत कराया।