फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Omicron Variant : Scientists warn on new variant, found in South Africa, Delta variant with B11529 will be more Dangerous, stop or barred entry from outside of India

Coronavirus Omicron Variant : कोरोना के नए स्वरूप पर वैज्ञानिकों ने चेताया, डेल्टा संग मिला बी.1.1.529 तो गंभीर होगा संकट, भारत में प्रवेश रोका जाए

Sat, 27 Nov 2021 06:06 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Nov 2021 06:06 AM IST
सार

नई दिल्ली स्थित काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया का कहना है कि पहली बार वायरस में 32 बार म्यूटेशन हुआ है।

विज्ञापन
Coronavirus Omicron Variant :  Scientists warn on new variant, found in South Africa, Delta variant with B11529 will be more Dangerous, stop or barred entry from outside of India
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप (वेरिएंट) आने के बाद भारतीय वैज्ञानिकों की चिंता तेजी से बढ़ गई है। जीनोम सीक्वेसिंग की निगरानी करने वाले इन्साकॉग का मानना है कि यह नया वेरिएंट बी.1.1.529 अगर डेल्टा से मिश्रित होता है, तो गंभीर संकट के हालात पैदा हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस मिश्रण के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत में नया स्वरूप प्रवेश नहीं करना चाहिए।  

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया का कहना है कि पहली बार वायरस में 32 बार म्यूटेशन हुआ है। वायरस की स्पाइक संरचना में ही सबसे अधिक बदलाव हुए हैं और उन्हीं की वजह से ब्रेक थ्रू इन्फेक्शन (वैक्सीन लेने या दोबारा संक्रमित होना) के मामले दर्ज किए जाते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. स्कारिया का कहना है कि अब वेट एंड वॉच का समय जा चुका है। इस समय एक्ट (कार्य) का वक्त है। हमें सावधान रहने की जरूरत है। वैक्सीन और जन स्वास्थ्य से जुड़े उपायों को तत्काल पूरी सतर्कता के साथ शुरू करना जरूरी है। हालांकि इस वेरिएंट के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों के वैज्ञानिक भी इसके अध्ययन में जुटे हैं।

69 फीसदी नमूनों में मिल चुके हैं गंभीर वेरिएंट, आईसीएमआर ने भी जताई चिंता
नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ललित कुमार का मानना है कि भारत में पहले से ही 69 फीसदी से अधिक गंभीर वेरिएंट की मौजूदगी है। इसमें सबसे अधिक डेल्टा ही है। ऐसे में अगर यह नया वेरिएंट भारत में प्रवेश करता है तो डेल्टा के साथ इसका मिश्रण कैसा होगा। यह विज्ञान भी अब तक नहीं जान पाया है।

डेल्टा वेरिएंट में ही 25 बार म्यूटेशन
इन्साकॉग के अनुसार, भारत में अब तक 1.15 लाख सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग पूरी हो चुकी है। इनमें से 45394 सैंपल में गंभीर वेरिएंट मिले हैं। डेल्टा के 28880 मामले मिल चुके हैं। डेल्टा वेरिएंट में ही 25 बार म्यूटेशन हो चुका है और इन म्यूटेशन की पहचान अब तक 6611 सैंपल में सामने आए हैं।

होम क्वारंटीन नहीं, हवाईअड्डे के आसपास ही रखना जरूरी
नए वेरिएंट को लेकर शुक्रवार को हुई वैज्ञानिकों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि अभी होम क्वारंटीन पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है लेकिन इन तीन देश के अलावा संदिग्ध मरीजों को हवाईअड्डे पर ही क्वारंटीन सेवा मिलनी चाहिए, ताकि नए वेरिएंट के प्रवेश को लेकर किसी भी तरह की आशंका नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि बीते 20 महीने का अनुभव देश को मिल चुका है और संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन के लिए सख्ती बरतना जरूरी है। ताकि संक्रमण का स्रोत लापता न हो सके।

फिर 10 हजार पार मिले मरीज, मिजोरम-जम्मू कश्मीर में बढ़ा संक्रमण
कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को पिछले एक दिन में 10 हजार से अधिक मामले मिलने की पुष्टि की है। वहीं मिजोरम और जम्मू कश्मीर दो राज्यों में संक्रमण की आर वैल्यु भी एक अंक से अधिक मिली है। बीते दो दिन की तुलना करें तो कोरोना के नए मामलों में करीब 15.70 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। 


मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 10,549 नए मामले सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को 4.62 फीसदी मृत्युदर दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान 9868 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,44,882 हो गई। अब तक देश में 3,39,46,749 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1,10,133 है।

कर्नाटक : कॉलेज में  मिले 116 और संक्रमित, फ्रेशर पार्टी हो सकती वजह
कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में 116 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र हैं। नए छात्रों की फ्रेशर पार्टी को संक्रमण का मुख्य काण माना जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में नए मामले सामने आने के बाद कॉलेज में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 182 पहुंच गई है। धारवाड़ के डिप्टी कमिश्नर नितेश पाटिल ने बताया था, नए छात्रों की फ्रेशर पार्टी संक्रमण की वजह हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed