फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus News: LocalCircles survey found 67% Indians Want free N95 Masks, cloth masks providing near-zero protection from covid-19 Omicron variant

सर्वे: कपड़े के मास्क को संक्रमित होने में लगते हैं बस 2 मिनट, 67% भारतीय चाहते हैं फ्री में मिले N95 मास्क

Fri, 21 Jan 2022 12:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jan 2022 12:14 PM IST
सार

मास्क को लेकर किए गए सर्वेक्षण को भारत के 307 जिलों में रहने वाले 18,500 व्यक्तियों पर किया गया। इसमें जवाब देने वाले 65% पुरुष व 35% महिलाएं थीं।

 

विज्ञापन
Coronavirus News: LocalCircles survey found 67% Indians Want free N95 Masks, cloth masks providing near-zero protection from covid-19 Omicron variant
एन-95 मास्क - फोटो : social media

विस्तार

भारत में मास्क की अनिवार्यता को समझने और इसके इस्तेमाल पर किए गए एक सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सामने आया है कि हर तीन में से एक भारतीय घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लेकर नहीं निकलता है। जबकि, तीन में से दो भारतीय कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करते हैं, जिसे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। 

विज्ञापन


लोकलसर्किल द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में सामने आया है कि अमेरिका की तरह 67 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि भारत सरकार मुफ्त में एन95 मास्क उपलब्ध कराने के लिए एक अभियान की शुरुआत करे। सर्वे में इस सवाल पर 9,902 प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिसमें सामने आया कि सामुदायिक स्तर पर N95/KN95/FFP2 मास्क उपलब्ध कराए जाएं। 
विज्ञापन


अमेरिका ने शुरू किया अभियान 
अमेरिका में मास्क की अनिवार्यता को देखते हुए इसी तरह का अभियान शुरू किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 400 मिलियन एन95 मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराए गए हैं। भारत में यह सर्वे तब सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करके मास्क की अनिवार्यता पर जोर दे रहे हैं। वहीं कई राज्य इसको लेकर जुर्माना भी बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने एन-95 मास्क को बताया सुरक्षित 
कोरोना की तीसरी लहर के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण से बचने के लिए एन-95 या केएन-95 मास्क ही उपयुक्त हैं। मानना है कि सर्जिकल मास्क कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ सीमित सुरक्षा ही प्रदान करते हैं। वहीं सबसे खतरनाक कपड़े के मास्क होते हैं, जिनसे न के बराबर सुरक्षा हो पाती है। 


जानिए क्यों सुरक्षित है एन-95 मास्क
लोकलसर्किल के द्वारा ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए यह परीक्षण किया। इसके तहत दो व्यक्तियों(एक ओमिक्रॉन संक्रमित व दूसरा कमजोर प्रतिरक्षा वाला) को एक ही घर में छह फीट की दूरी पर रखा गया। इस परीक्षण में पाया गया है कि अगर घर में दोनों व्यक्ति एन-95 मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तीन घंटे से 24 घंटे में संक्रमण पहुंचता है। जबकि, संक्रमित व्यक्ति से एक स्वस्थ्य व्यक्ति, अगर उसने मास्क नहीं पहना है या फिर कपड़े का मास्क पहना है तो संक्रमण को पहुंचने में सिर्फ दो मिनट का समय लगता है। वहीं सर्जिकल मास्क में कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्यक्ति में यह चार मिनट का समय लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed