{"_id":"5f7166bd8ebc3e9b77669091","slug":"coronavirus-national-dip-in-r-value-in-five-high-burden-states-raises-hope-of-slowing-virus-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में कम हो रही आर-वैल्यू, कोरोना के धीमा होने की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में कम हो रही आर-वैल्यू, कोरोना के धीमा होने की उम्मीद
Mon, 28 Sep 2020 10:16 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जहां कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं राहत भरी खबर यह है कि देश की आर वैल्यू कम हो रही है। इससे उम्मीद है कि भारत में सक्रिय मामलों में कमी आएगी। पांच सबसे प्रभावित राज्यों में पिछले एक हफ्ते में आर वैल्यू एक से नीचे रही है। लेकिन लाभ का स्थायित्व इन राज्यों में निरंतर प्रगति और बीमारी की रूपरेखा पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
मुंबई, पुणे, चेन्नई, कोलकाता और बंगलूरू जैसे शहरों पर निर्भर करता है कि महामारी कैसे बढ़ती है। चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान का कहना है कि 19 सितंबर से शुरू हुए सप्ताह में भारत की आर वैल्यू में मामूली गिरावट 0.9 आई जबकि पिछले हफ्ते यह वैल्यू 1.1 थी। वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश की आर वैल्यू 19 से 22 सितंबर के बीच एक से नीचे थी।
विज्ञापन
संस्थान के शोधकर्ता सीताभरा सिन्हा ने कहा कि अब महाराष्ट्र और कर्नाटक में मामले बढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में भारत इसपर निर्भर करता है कि महाराष्ट्र क्या करता है क्योंकि राज्य में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं और इसका देश के औसत मामलों में योगदान है। बेशक यह आर के परिमाण पर भी निर्भर करेगा। लेकिन अभी तक महाराष्ट्र भारत के आर मूल्य पर हावी है।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले
आर वैल्यू व्याख्याओं के अधीन है लेकिन बीमारी कितनी तेजी से फैल रही है यह इसका एक उपयोगी उपाय है। सिन्हा कहते हैं कि अगर भारत लंबे समय तक आर वैल्यू को एक से नीचे बनाए रखने में सक्षम रहता है तो महामारी में गिरावट शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय औसत केवल ज्यादा प्रभावित राज्यों से संबंधित नहीं हो सकता है। सरकार को उन राज्यों के कंटेनमेंट उपायों पर ध्यान देना चाहिए जहां ज्यादा सक्रिय मामले नहीं हैं लेकिन आर वैल्यू एक से ज्यादा है।
क्या होती है आर-वैल्यू
जितने लोगों को एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति औसतन संक्रमित कर सकता है उसे आर वैल्यू कहते हैं। यानी अगर आर-वैल्यू एक के ऊपर है तो इसका मतलब हुआ कि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है। वहीं इसके एक से कम होने का मतलब हुआ कि कोई व्यक्ति कम से कम लोगों को संक्रमित कर सकता है।