फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Maximum Covid 19 cases in Maharashtra in all over India, Haji Ali Dargah close

कोरोना वायरस: देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में संक्रमित, हाजी अली दरगाह और डब्बावाला सर्विस बंद

Thu, 19 Mar 2020 02:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Mar 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Maximum Covid 19 cases in Maharashtra in all over India, Haji Ali Dargah close
हाजी अली मुंबई - फोटो : PTI

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में है। प्रदेश में 49 लोग कोविड-19 संक्रमित हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने के अपील की है। 

विज्ञापन


मुंबई में डब्बावालों ने 31 मार्च तक निलंबित की सेवाएं
मुंबई के मशहूर टिफिन डिलीवरी वाले डब्बावालों ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर वह 31 मार्च तक अपनी सेवाएं निलंबित कर रहे हैं। मुंबई डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने बताया कि सेवाएं एहतियाती तौर पर शुक्रवार से निलंबित रहेंगी। तालेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से ट्रेनों और बसों में बेवजह यात्रा ना करने की अपील की थी, जिसको ध्यान में रखते हुए संघ ने टिफिन डिलीवरी सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने किया कोविड-19 के मरीजों के कपड़े धोने से इनकार
कोरोना वायरस को लेकर डर और अज्ञानता के चलते एक स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज में कपड़े धोने वाले कर्मचारियों ने उस पृथक वार्ड से आने वाले कपड़ों को धोने से इनकार कर दिया जहां कोविड-19 के तीन मरीज भर्ती हैं और चार अन्य निगरानी में रखे गए हैं। पृथक वार्ड के कर्मचारियों ने बेडशीट, पर्दे आदि जैसे कपड़े धोने के लिए ‘धोबियों’ को दिए जो अन्य वार्ड के कपड़े धोने का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों ने संक्रमण फैलने के डर से पृथक वार्ड से आने वाले कपड़े धोने से इनकार कर दिया। कपड़े धोने का काम करने वाले अशोक चौधरी ने कहा, हमें डर है कि इन कपड़ों को छूने से हम कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएंगे।

सिंगापुर से 50 छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेंगे : सामंत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सिंगापुर में भारतीय दूतावास के सम्पर्क में हैं, जहां कोरोना वायरस के कारण विमान सेवाएं निलंबित होने के कारण भारतीय छात्र फंसे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि छात्रों के भारत लौटने तक दूतावास उनकी देखभाल करेगा। बयान में कहा, ‘मुख्यमंत्री ने एक छात्रा बोडास से बात की है और उसे सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया है।’

इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने भी सिंगापुर में फंसे 50 छात्रों की सुरक्षित देश वापसी का आश्वासन दिया था। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि राकांपा नेता शरद पवार और शिवसेना सांसद विनायक राउत के जरिए केन्द्र तक यह मामला पहुंचा दिया गया है।

आधिकारिक बयान में मंत्री के हवाले से बुधवार को कहा गया, ‘कोरोनो वायरस के प्रकोप के बाद उड़ान सेवा बहाल होने के इंतजार में सिंगापुर हवाई अड्डे पर फंसे हुए 50 छात्रों की मदद के लिए तेजी से कदम उठाएंगे।’ बयान के अनुसार, सामंत ने सिंगापुर में फंसी एक छात्रा तन्वी बोडास से फोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार छात्रों को वापस लाने के लिए केन्द्र के साथ मिलकर सभी प्रयास कर रही है।

लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राज्य के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर नहीं निकलें ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। ठाकरे ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, ‘लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।’ मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस संबंधी स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

सिंगापुर से लौटे छह यात्रियों को ट्रेन से उतारा
सिंगापुर से लौटे छह यात्रियों को बोरीवली स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा गया, उनके हाथों पर ‘होम क्वॉरेंटाइन’ की मुहर लगी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


हाजी अली दरगाह बंद
मुंबई में हाजी अली दरगाह को कोरोना वायरस के मद्देनजर अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह कदम कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है।

वातानुकूलित स्थानीय रेल सेवाएं कल से बंद
महाराष्ट्र में पश्चिम रेलवे की वातानुकूलित स्थानीय सेवाओं को कल से 31 मार्च तक रद्द कर दिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा कि वातानुकूलित को गैर-एसी उपनगरीय सेवाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। 

पृथक रहने के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हो मामला दर्ज
महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने पुलिस से कहा कि वह अनिवार्य रूप से घरों में पृथक रहने के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed