फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus

ऐसे कैसे हराएंगे कोरोना को...लॉकडाउन को मुंह चिढ़ाती दिल्ली की ये तस्वीरें

Mon, 23 Mar 2020 08:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 23 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
लॉकडाउन में भी घरों से बाहर निकले लोग - फोटो : Amit Kumar

कोरोना वायरस को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है, लेकिन इसके बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे है। सरकार ने आदेश दिया है कि लोग बिना वजह सड़कों पर ना निकलें। इसके बाद भी लोग पैदल और निजी वाहनों से सड़कों पर निकल रहे हैं। लोगों द्वारा लॉकडाउन को ठेंगा दिखाया जा रहा है। तस्वीरों के माध्यम से देखिए कि किस प्रकार राजधानी दिल्ली में लोग लॉकडाउन की अवहेलना कर रहे है। 

विज्ञापन

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे बैरिकेडिंग तोड़ कर दोपहिया वाहन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है और पुलिस द्वारा उसे रोका जा रहा है। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
सड़कों पर लगा लंबा जाम - फोटो : Amit Kumar

लॉकडाउन के मद्देनजर दिल्ली में सार्वजनिक वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेट्रो, बसों और कैब की सेवाएं भी प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग अपने निजी वाहन लेकर सड़कों पर उतर रहे है। ये तस्वीर राजधानी की है जहां लोगों के निजी वाहन लेकर सड़कों पर उतरने से लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
जाम में फंसे लोग - फोटो : Amit Kumar

लोगों द्वारा निजी वाहनों से यात्रा करने से सड़कों पर तो जाम लगा ही, साथ ही लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्यों की सीमाओं पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, जिस कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। 

विज्ञापन

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
गाड़ियों की लंबी कतार - फोटो : Amit Kumar

बताया गया कि राज्यों की सीमाओं पर उन गाड़ियों को प्रवेश दिया जा रहा था, जो गाड़ियां उस राज्य से आती है। हालांकि दूसरे राज्यों की गाड़ियों को भी प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई वैध कारण बताना पड़ा। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
लॉकडाउन में भी चल रहे कैब - फोटो : Amit Kumar

सरकार द्वारा जहां कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सार्वजनिक वाहनों पर रोक लगा दिया गया। वही इस दौरान कुछ कैब सड़कों पर चलती नजर आई। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र के कोरोना के कुछ मामले कैब में यात्रा करने से बढ़े थे, क्योंकि एक कोरोना पॉजीटिव मरीज ने उस कैब में यात्रा की थी। बाद में कैब ड्राइवर भी कोरोना से संक्रमित पाया गया। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
सड़कों पर चल रही कैब - फोटो : Amit Kumar

कैब की सेवा को प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन बावजूद इसके कुछ ड्राइवर कैब चला रहे है। ड्राइवरों को ये समझने की जरूरत है कि सरकार ने लॉकडाउन सबकी भलाई के लिए किया है, इसलिए उन्हें भी इसका पालन करना चाहिए। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
लॉकडाउन में भी चल रहे ऑटो - फोटो : Amit Kumar

कैब के अलावा सड़कों पर ऑटो चलते भी नजर आए। सरकार ने इन पर भी प्रतिबंध लगाया है, लेकिन यह लॉकडाउन को ठेंगा दिखा रहे है। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
लॉकडाउन में भी सड़कों पर चल रहे ऑटो - फोटो : Amit Kumar

लोग भी इन ऑटो का प्रयोग कर रहे है, जबकि सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि लोग सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने से बचें। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
ऑटो ड्राइवर लोगों का इंतजार करते - फोटो : Amit Kumar

सरकार ने लोगों को बार-बार बता रही है कि यदि आप ऑटो या किसी सार्वजनिक वाहन से यात्रा करेंगे तो कोरोना वायरस के प्रसार में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ सकती है। सरकार का कहना है कि यात्री नहीं जानता कि इसमें सवारी करने वाले पूर्ववर्ती यात्री कोरोना संक्रमित था या नहीं, इसलिए उसे यात्रा करने से बचना चाहिए। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
प्राइवेट वाहनों को घेरे हुए लोग - फोटो : Amit Kumar

लॉकडाउन के चलते यात्रियों की भीड़ कई जगहों पर जमा हो गई। निजी वाहनों द्वारा वर्तमान समय में इन यात्रियों को लाने ले जाने का काम चल रहा है। लोगों की भारी भीड़ इन वाहनों के आस-पास जमा हो जा रही है,  जिससे संक्रमण का खतरा अधिक हो जा रहा है। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
लॉकडाउन में भी लोगों की भीड़ - फोटो : Amit Kumar

लॉकडाउन के चलते लोगों की भीड़ एक जगह इकट्ठा हो रही है। लोग जगह-जगह खड़े होकर लॉकडाउन को ठेंगा दिखा रहे है। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
लॉकडाउन में भी सड़कों पर चल रहे ई रिक्शा - फोटो : Amit Kumar

ऐसा नहीं है कि सड़कों पर सिर्फ कैब, ऑटो ही लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे है। दिल्ली में कई जगह ई रिक्शा भी चलते नजर आए है। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
बस स्टैंड पर इंतजार करते लोग - फोटो : Amit Kumar

वहीं, कुछ लोग एक बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार करते भी दिखें। दिल्ली में वर्तमान में समय में डीटीसी की 25 फीसदी बसे संचालित हो रही है। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
सड़क किनारे बैठकर दाना बेचता बुजुर्ग - फोटो : Amit Kumar

लॉकडाउन के बीच सड़कों के किनारे लगने वाली दुकानें भी रोज की तरह लगी हुई दिखीं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग सड़के किनारे अपनी दुकान लगाए हुए है। 

Coronavirus: Lockdown images of India and Delhi NCR, Coronavirus all updates, images of road during coronavirus
घरों में रहने की अपील करता एक विमान - फोटो : PTI

सरकार द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों में रहे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विमान द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed