{"_id":"5e9043d98ebc3e72bc03487c","slug":"coronavirus-lockdown-government-said-there-is-enough-stock-of-hydroxychloroquine-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में मौजूद है हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन दवाई का पर्याप्त भंडार: सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में मौजूद है हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन दवाई का पर्याप्त भंडार: सरकार
Fri, 10 Apr 2020 03:30 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
HydroxyChloroquine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवा का पर्याप्त भंडार है और घरेलू बाजार में इस दवा की कमी नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन को कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करने में महत्वपूर्ण व उपयोगी बताया जा रहा है। सामान्य तौर पर मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का सबसे बड़ा उत्पादक भारत है।
विज्ञापन
औषधि नियामक राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की चेयरमैन शुभ्रा सिंह ने कहा, ‘भारत में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार है। हम दैनिक आधार पर इसकी मांग, उपलब्धता और उत्पादन पर नजर रख रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि रुमेटोइड आर्थराइटिस, मलेरिया तथा लुपुस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा का सर्वाधिक उत्पादन भारत में किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घरेलू मांग को पूरा करने के बाद ही इसका निर्यात किया जाएगा।’ हालांकि, उन्होंने चेताया कि इस दवा का इस्तेमाल सिर्फ तभी किया जाना चाहिए जब डॉक्टर इसका परामर्श दें।
विज्ञापन
भारत हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन की कुल वैश्विक आपूर्ति के 70 प्रतिशत का उत्पादन करता है। इप्का और जायडस कैडिला देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनियां हैं। भारतीय दवा कंपनियों ने भी इस सप्ताह कहा था कि देश में हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने कहा था कि वे घरेलू मांग के साथ ही निर्यात के ऑर्डरों की पूर्ति के लिए उत्पादन बढ़ाने को तैयार हैं।