Coronavirus Updates: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में धार्मिक सभा की इजाजत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 34,884 नए मामले सामने आए हैं और 671 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,38,716 हो गई है। जिनमें से 3,58,692 सक्रिय मामले हैं, 6,53,751 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 26,273 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
इंदौर में कोरोना के 129 नए मामले
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के 129 नए मामले सामने आने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 6,035 हो गई है। वहीं जिले में मृतकों की संख्या 292 है: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर जिला129 new #COVID19 positive cases reported in Madhya Pradesh's Indore today, taking the total number of positive cases in the district to 6,035. Death toll in the district stands at 292: Chief Medical and Health Officer, Indore district
— ANI (@ANI) July 18, 2020
तेलंगाना में आज कोरोना के 1,284 नए मामले
Telangana reports 1,284 new #COVID19 positive cases and 6 deaths today. The total number of cases in the State stands at 43,780 including 12,765 active cases, 30,607 recovered cases and 409 deaths: State Government pic.twitter.com/uUgUcun4uK
— ANI (@ANI) July 18, 2020
शिमला में भारतीय कॉफी हाउस अस्थायी रूप से बंद
शिमला में भारतीय कॉफी हाउस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह एक कर्मचारी के दिल्ली से आने के तुरंत बाद रसोई में प्रवेश करना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी बिना किसी सूचना के कॉफी हाउस के रसोई में प्रवेश किया था। अब कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।Indian Coffee house at Shimla has been closed temporarily after an employee entered its kitchen just after his arrival from Delhi. He has been quarantined and a case registered against him: Sadar Police Station, Shimla, Himachal Pradesh
— ANI (@ANI) July 18, 2020
झारखंड में आज कोरोना के 275 नए मामले
कोविड-19 : दिल्ली में अब तक एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
राष्ट्रीय राजधानी में अब तक एक लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि यहां मरीजों के ठीक होने की दर 83 प्रतिशत से अधिक है। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी 16,711 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं जो पिछले 40 दिनों में सबसे कम है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,475 नए मामले सामने आए जिससे नगर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,21,582 हो गयी। वहीं बीमारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 3,597 तक पहुंच गई।
खंडवा में प्रसिद्ध मिडवे होटल के मालिक भी संक्रमित
महाराष्ट्र पृथक केंद्र यौन उत्पीड़न मामला: कोविड-19 मरीज पकड़ा गया
मुंबई के पास पनवेल स्थित एक पृथक केंद्र में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शनिवार को 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने बृहस्पतिवार दोपहर में 40 वर्षीय पीड़िता के कक्ष में प्रवेश किया था और उसका यौन उत्पीड़न किया था। महिला ने शाम में पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 354 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया था। व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उसकी कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट का इंतजार था। रिपोर्ट अब आ गई है और वह संक्रमित पाया गया है। उसे गिरफ्तार करके उसी केंद्र में रखा गया है।
भोपाल में पुलिस अधिकारी की कोरोना से मौत
भोपाल: प्रेम प्रकाश गौतम उप पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग) की आज कोरोना से मौत हो गई। 38 साल से पुलिस सेवा में थे।महाराष्ट्र में धार्मिक सभा की इजाजत नहीं: उद्धव ठाकरे
गणेश उत्सव और बकरीद त्योहार से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दोहराया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक सभाओं पर रोक है। ठाकरे ने एक आनलाइन बैठक में जिलाधिकारियों और नगरपालिका आयुक्तों को संबोधित करते हुए कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य में अन्य जगहों पर धारावी मॉडल दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाना चाहिए कि नए निषिद्ध क्षेत्र नहीं बनें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने धारावी में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की हाल में प्रशंसा की थी।
गुजरात में कोविड-19 के सर्वाधिक 960 नए मामले सामने आए
गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 960 नए मामले सामने आये, जिससे संक्रमण के कुल मामले 47,476 तक पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि संक्रमण के कारण 19 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 2,127 हो गई। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिन में 1,061 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद ठीक हुए लोगों की संख्या 34,005 हो गई है।