Coronavirus Updates: झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 291 नए मामले, चार की मौत
{"_id":"5f10ae308ebc3e63e125edc6","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-july-17-unlock-2-day-seventeen-coronavirus-in-assam-bihar-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-kerala-world","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Updates: झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 291 नए मामले, चार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 17 Jul 2020 11:41 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:41 PM IST
खास बातें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 34,956 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन संक्रमित होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या है। इस दौरान 687 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 10,03,832 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना के 3,42,473 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 6,35,757 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। भारत में कोविड-19 से अब तक 25,602 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़िए हर अपडेट्स...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:11 PM, 17-Jul-2020
झारखंड में आज कोरोना के 291 नए मामले, चार की मौत
झारखंड में आज कोरोना के 291 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 5096 हो गई है और मौत का आंकड़ा 46 पहुंच गया है।
10:09 PM, 17-Jul-2020
मध्यप्रदेश में आज 704 नए मामले, नौ की गई जान
मध्यप्रदेश में आज संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 21082 हो गई है और मौत का आंकड़ा 698 हो गया है।
गोवा में 196 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 196 नए मामले दर्ज किए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3304 हो गई है, जिनमें 1946 लोग ठीक हो चुके हैं, 1337 मामले सक्रिय हैं और 21 लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 601 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 601 नए मामले सामने आए। इनमें से 137 मामले जम्मू से और 464 मामले कश्मीर से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 12757 हो गई है।

09:25 PM, 17-Jul-2020
अहमदाबाद में 184 मामले, पांच की मौत
गुजरातः अहमदाबाद में आज कोरोना के 184 मामले दर्ज किए और पांच लोगों की जान चली गई। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 23,964 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1537 पहुंच गई है।
राजस्थान में संक्रमण के 615 नए मामले, आठ की मौत
राजस्थान में आज संक्रमण के 615 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 27789 हो गई है। इनमें 6617 मामले सक्रिय हैं और मौत का आंकड़ा 546 हो गया है।
गुजरात में संक्रमण के 949 नए मामले, 17 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 949 नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 46,516 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 2108 हो गया है।
बीमारी फैल चुकी है- पिनराई विजयन
तिरुवनंतपुरम जिले के कई इलाकों में कोरोना के काफी मामले आ रहे हैं। यह संकेत है कि बीमारी फैल चुकी है। हम यह कह सकते हैं कि इन इलाकों में सामुदायिक प्रसार है। सरकार इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए हर कदम उठा रही हैः केरल सीएम पिनराई विजयन

09:00 PM, 17-Jul-2020
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 36 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1800 हो गई है। इनमें 637 सक्रिय मामले हैं और 1163 लोग ठीक हो चुके हैं।
08:15 PM, 17-Jul-2020
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 1894 नए मामले, 26 की मौत
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1894 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 38011 हो गई है, जिनमें 22253 लोग ठीक हो चुके हैं और 1049 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा में आज 795 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 795 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 24797 हो गई है।
चुनाव आयोग ने मांगे सुझाव
चुनाव आयोग (ECI) ने कोरोना महामारी के समय चुनाव प्रचार और जनसभाओं पर राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे हैं। सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

राज्य में सभी बैंक शनिवार को बंद रहेंगे
केरलः कोरोना महामारी के मद्देनजर दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा राज्य में सभी बैंक शनिवार को बंद रहेंगे।
08:04 PM, 17-Jul-2020
कोलकाता एयरपोर्ट ने मुंबई समेत छह शहरों से फ्लाइट पर लगाई रोक को 31 जुलाई तक बढ़ाया
कोलकाता हवाई अड्डे पर इन छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से उड़ानों के आगमन पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है: कोलकाता हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल
कोलकाता हवाई अड्डे पर इन छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, नागपुर और अहमदाबाद से उड़ानों के आगमन पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है: कोलकाता हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल
The temporary restriction on the arrival of flights to Kolkata Airport from 6 cities — Delhi, Mumbai, Pune, Chennai, Nagpur & Ahmedabad has been extended upto 31st July: Kolkata Airport #WestBengal
— ANI (@ANI) July 17, 2020
सिंगापुर में कोविड-19 के 327 नए मामले सामने आए
सिंगापुर में शुक्रवार को कोविड-19 के 327 नए मामले सामने आये जिसमें से नौ मामले सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलने के हैं जबकि बाकी डोरमेटरी में रहने वाले विदेशी कामगारों के हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
नेपाल में पांच अगस्त से विमान सेवा बहाल करने की योजना
नेपाल सरकार देश में कोविड-19 से उपजी स्थिति में लगातार सुधार के मद्देनजर अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करने की योजना बना रही है। मंत्री योगेश भट्टराई के नजदीकी एक अधिकारी ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय पांच अगस्त से घरेलू उड़ानें और 17 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।
ब्रिटेन के पीएम ने नियोक्ताओं के लिए जारी किए लॉकडाउन के दिशा निर्देश
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने काम पर वापस लौटने का संदेश देते हुए, कोविड-19 के कारण लागू पाबंदियों में ढील देने को लेकर शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी किए जिनके तहत नियोक्ताओं को और अधिकार दिए जाएंगे जिससे वे अपने कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर एक अगस्त से कार्यालय आने को कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 PM, 17-Jul-2020
महाराष्ट्र में आज 8308 नए मामले, 258 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 8308 नए मामले सामने आए और 258 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,92,589 हो गई है, जिनमें 1,20,480 मामले सक्रिय हैं, 1,60,357 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,452 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
कर्नाटक में आज 3693 नए मामले, 115 लोगों की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 3693 नए मामले सामने आए और 115 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 55115 हो गई है। इनमें 20757 लोग ठीक हो चुके हैं और 1147 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

07:40 PM, 17-Jul-2020
दिल्ली में आज को कोरोना के 1462 नए मामले, 26 लोगों की गई जान
दिल्ली में आज को कोरोना के 1,462 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 1.2 लाख से ज्यादा हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,571 हो गया है।
07:35 PM, 17-Jul-2020
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 120 नए मामले
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4102 हो गई है।
07:26 PM, 17-Jul-2020
सभी लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटीन में रहना होगा
झारखंड आने या वहां से जाने वाले सभी लोगों को झारखड सरकार की वेबसाइट पर रवाना होने से पहले रजिस्तर करना होगा। ज्यादा लेट होने की स्थिति में आने वाले दिन तक तक हर हाल में रजिस्टर करवाना होगा। रेल, रोड या हवाई मार्ग से आने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के होम क्वारंटीन में रहना होगा। सरकारी गाइडलाइन का करना होगा पालनः झारखंड सरकार