फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19: Top 10 countries in The world with most cases and deaths Including America and Italy

Covid-19: 10 देश जहां हैं कोरोना के सर्वाधिक मामले, हुई हैं सबसे अधिक मौतें

Wed, 29 Apr 2020 03:50 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 29 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Top 10 countries in The world with most cases and deaths Including America and Italy
- फोटो : ग्राफिक्स- रोहित झा

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 30 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि दो लाख से अधिक लोगों की अभी तक मौत हो गई है। भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,897 नए मामले सामने आए हैं और 73 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक एक दिन में मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है।


loader

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,332 हो गई है, जिसमें 22,629 सक्रिय हैं, 7,696 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आइए एक नजर डालते हैं उन 10 देशों पर जहां कोरोना के मामले सबसे अधिक हैं और सबसे अधिक मृत्यु हुई है।

  1. अमेरिका- अमेरिका में कोरोना संक्रमण की संख्या 1,035,765 हो गई है, जिनमें से 59,266 लोगों की मृत्यु हो गई है। कोरोना के कारण अमेरिका में ही सबसे अधिक मौते हुई हैं। अमेरिका में 1,42,238 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 8,34,261 का अभी इलाज चल रहा है, वहीं 15,298 लोगों की स्थिति गंभीर है। अमेरिका में 10 लाख लोगों पर मौत का औसत 179 है।
  2. इटली- अमेरिका के बाद इटली दुनिया का दूसरा ऐसा देश है, जहां कोरोना ने सर्वाधिक लोगों की जान ली है। इटली में कोरोना की वजह से 27,359 लोगों की मौत हुई है, जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 201,505 है। यहां 68,941 लोगों को बचाया जा चुका है और 1,05,205 केस अभी भी एक्टिव हैं। यहां प्रति 10 लाख लोगों पर मौत का औसत 453 है।
  3. स्पेन- स्पेन अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना पॉजिटिव का मामला सर्वाधिक यानी 2,32,128 है। स्पेन में कोरोना के कारण 23,822 लोगों की मृत्यु हो गई है। स्पेन में प्रति 10 लाख लोगों पर मौत का औसत 510 है। स्पेन में 7,764 लोगों की हालत गंभीर है।
  4. फ्रांस- यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,65,911 है जिनमें से 23,660 लोगों की मौत हो गई है, 46,886 लोगों को बचाया जा चुका है और 95,365 मामले अभी भी सक्रिय हैं। फ्रांस में 10 लाख लोगों में मौत का औसत 362 है।
  5. यूनाइटेड किंगडम- यूनाइटेड किंगडम दुनिया का छठा ऐसा देश है जहां कोरोना ने सबसे अधिक जानें ली है। यहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,61,145 है, जबकि मृतकों की संख्या 21,678 के आंकड़े को पार कर चुकी है। यूनाइटेड किंगडम में स्वस्थ होने वालों की संख्या बहुत ही कम है, इसके बारे में आधिकारिक जानकारी भी मौजूद नहीं है। यहां अभी भी 1,39,123 सक्रिय मामले हैं। यहां मृत्यु का औसत प्रति 10 लाख लोगों में से 319 है।
  6. जर्मनी- जर्मनी में कुल मामले 1,59,912 हैं, जिनमें से 33,198 अभी भी एक्टिव हैं और 1,20,400 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जर्मनी में 6,314 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में 10 लाख संक्रमितों में मौत का औसत 75 है।
  7. तुर्की- कोरोना से प्रभावित दुनिया के 10 देशों में तुर्की 7वें नंबर पर है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,14,653 है, हालांकि यहां मृतकों की संख्या 2,992 है। तुर्की में प्रति 10 लाख लोगों में मरने वालों की संख्या 35 है। यहां अभी 72,852 मामले सक्रिय हैं, जबकि 1,621 लोगों की स्थिति गंभीर है।
  8. ईरान- ईरान में संक्रमितों की संख्या तुर्की और चीन से कम है लेकिन मौतें इन दोनों देशों के मुकाबले अधिक हुई हैं। ईरान में कोरोना की वजह से 5,877 लोगों की मौत हुई है। यहां 10 लाख लोगों में मृत्यु का औसत 70 है।
  9. बेल्जियम- बेल्जियम में कोरोना संक्रमण की संख्या ईरान, तुर्की और चीन के मुकाबले बहुत कम है लेकिन मृतकों की संख्या अधिक है। यहां 7,331 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29,060 केस अभी सक्रिय हैं और 10,943 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बेल्जियम में 10 लाख लोगों पर मौत का औसत 633 है जो कि दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सर्वाधिक है।
  10. ब्राजील- ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 73,235 है जिनमें से 5,083 लोगों की मृत्यु हो गई है, 32,544 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 35,608 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed