फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India press conference health ministry recovery new cases all updates in Hindi

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: 24 घंटे में ठीक हुए चार लाख से ज्यादा मरीज, तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड

Tue, 18 May 2021 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 May 2021 08:26 PM IST
सार

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे देश में महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के आठ राज्यों में एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले हैं। 10 राज्यों में कोरोना के मामले 50 हजार से एक लाख के बीच हैं और 18 राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार से कम है। पढ़िए प्रेसवार्ता के प्रमुख बिंदु।

विज्ञापन
Coronavirus India press conference health ministry recovery new cases all updates in Hindi
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अग्रवाल ने कहा कि तीन मई को देश में कोरोना से ठीक होने की दर 81.7 फीसदी थी तो अब बढ़कर 85.6 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में चार लाख 22 हजार 436 मरीज ठीक हुए हैं, जो कि एक दिन में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। संयुक्त सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने को लेकर एक सकारात्मक रुख देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज देश में केस पॉजिटिविटी दर 14.10 फीसदी है।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव ने बताया कि देश में 199 जिले ऐसे हैं जहां पिछले तीन सप्ताह से नए मामलों और पॉजिटिविटी में लगातार कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि अभी तक देश की कुल आबादी का 1.8 फीसदी हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हो चुका है। हम संक्रमण के प्रसार को दो फीसदी आबादी के अंदर-अंदर रोकने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

 
अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे देश में कोरोना के दो लाख 63 हजार से कुछ ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। सात मई को देश में एक दिन में सबसे ज्यादा चार लाख 14 हजार मामले सामने आए थे। उसके मुकाबले आज की तारीख में कोरोना के मामलो में 27 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज प्रोटोकॉल में शामिल की जाएगी 2-डीजी दवा 
प्रेसवार्ता में मौजूद रहे नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई कोविड रोधी दवा 2-डीजी पर बात की। डॉ. पॉल ने कहा कि हम इस दवा को इलाज प्रोटोकॉल में शामिल करने के लिए कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स में इसका परीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इस कोविड रोधी दवा के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।

डॉ. पॉल ने कहा कि डीसीजीआई ने दो से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए कोवाक्सिन टीके के दूसरे/तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति दे दी है। मुझे बताया गया है कि ये ट्रायल अगले 10 से 12 दिन के अंदर शुरू हो जाएंगे।


राज्यों को मिलीं टीके की 20.78 करोड़ से ज्यादा खुराकें
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार अभी तक मुफ्त और सीधी खरीद के जरिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 20.78 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध करवा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 1.84 करोड़ से अधिक खुराकें बची हुई हैं, जिनका उपयोग किया जाना बाकी है। एक लाख खुराकें पाइपलाइन में हैं और राज्यों को अगले तीन दिन के अंदर मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed