Coronavirus: मास्क के ज्यादा दामों पर डॉ. हर्षवर्धन ने चेताया... 450 ईरानी नागरिकों की तलाश
चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 85 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस वायरस के प्रभाव से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लगभग 90 हजार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। भारत में भी अब तक कोरोनावायरस के 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना के खतरे से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने भी कमर कस ली है। यहां पढ़िए पल-पल की अपडेट:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भूपेश बघेल होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे
कोरोनावायरस पर केंद्र सरकार की एडवाइजरी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी व कई केंद्रीय मंत्री भी होली मिलन समारोह में शिरकत नहीं करने का एलान कर चुके हैं।रेलवे कर्मचारी को अस्पताल भेजा गया
रेलवे विभाग ने एक कर्मचारी को खांसी और सर्दी की शिकायत के बाद जांच के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा है। उसे 14 दिन तक आराम के लिए बोला गया है। सूत्रों के मुताबिक यह कोरोना का केस हो सकता है।450 ईरानी नागरिकों की तलाश
पर्यटन मंत्रालय 450 ईरानी नागरिकों की तलाश कर रहा है जो फरवरी में भारत आए थे। बता दें कि ईरान में अबतक करीब 120 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में विदेश मंत्री के सलाहकार की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उन्होंने 1979 के अमेरिकी दूतावास बंधक संकट में भी हिस्सा लिया था। यह जानकारी सरकारी संवाद समिति इरना ने दी है।इरना ने बताया कि वरिष्ठ और क्रांतिकारी राजनयिक हुसैन शेखोलेसलाम की गुरुवार को मौत हो गई।कोरोनावायरस के कारण दिल्ली फैशन वीक स्थगित
कोरोनावायरस का असर लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक (एलएमआईएफडब्ल्यू) पर भी पड़ा है। इसे फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। यह 11 से 15 मार्च तक होने वाला था। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील शेट्टी ने इस संंबंध में जानकारी दी।सोनिया का कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों को निर्देश
Sonia Gandhi to CMs of Cong-rules states: Protocols for contact identification & isolation must be put in place. Quarantine facilities, especially at points of entry must be set up urgently. State govt may consider issuing advisories regarding avoiding large public gatherings. https://t.co/VdhXK8pzq6
— ANI (@ANI) March 6, 2020
बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज न कराने के निर्देश
केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों, विभागों को अपने कर्मचारियों से 31 मार्च तक बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज न कराने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है।कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम के तहत केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को शुक्रवार को आधार आधारित बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी लगाने से छूट दे दी गई। इसके बजाए वे रजिस्टर पर अपनी हाजिरी दर्ज करेंगे।आदेश में कहा गया है- यह पाया गया है कि वायरस के प्रसार का सबसे सामान्य तरीका संक्रमित सतह हैं। इसलिए उन सतहों को छूने से बचना चाहिए जो मानव संपर्क की वजह से संक्रमित हो सकती हैं। इसमें सभी मंत्रालयों से कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को 31 मार्च तक आधार आधारित बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से छूट दें। केंद्र सरकार के सभी विभागों को जारी आदेश में कहा गया कि सभी कर्मचारियों के लिए हालांकि, इस अवधि के दौरान उपस्थिति पंजी पर अपनी हाजिरी दर्ज करना जरूरी होगा।
मास्क पहनने को लेकर न घबराएं
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मास्क पहनने को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जो भी दुकानदार मास्क के लिए ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan: There is no need to create panic about the need to wear masks. Strict action should be taken against shopkeepers who are charging more than the fixed price for masks. #Coronavirus pic.twitter.com/ph2toKAFCX
— ANI (@ANI) March 6, 2020
Border Security Force on suspension of Retreat ceremony at Atari:BSF troopers will continue performing Retreat ceremony. As per govt guidelines,congregations are to be avoided,hence visitors to ceremony will not be entertained & it will be conducted without visitors.#Coronavirus pic.twitter.com/8gDBhHiGFJ
— ANI (@ANI) March 6, 2020