Coronavirus Live Updates: मुंबई में कोरोना के 724 नए मामले, नौ की मौत, 1280 लोग हुए ठीक
{"_id":"5fc5c41c3a9ecb435e22f379","slug":"coronavirus-in-india-world-live-update-news-in-hindi-1st-december-new-covid-19-cases-active-discharge","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Live Updates: मुंबई में कोरोना के 724 नए मामले, नौ की मौत, 1280 लोग हुए ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 02 Dec 2020 12:43 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:43 AM IST
खास बातें
देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जहां कोविड-19 के 38,772 नए मरीज मिले। वहीं मंगलवार को 31,118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 482 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,35,89,301 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,73,920 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,39,84,127 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:39 AM, 02-Dec-2020
झारखंड में कोविड-19 के 181 नए मामले सामने आए
झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 181 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 227 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,09,332 है, जिसमें से 1,06,398 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 969 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामले 1,965 हैं।
11:57 PM, 01-Dec-2020
स्पुतनिक वी वैक्सीन का भारत में ट्रायल शुरू, रूसी राजदूत ने जताई खुशी
भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि 'डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) द्वारा बनाई गई स्पुतनिक वी वैक्सीन का भारत में अनुकूली चरण के 2/3 नैदानिक परीक्षणों के शुभारंभ का स्वागत करते हैं।'
रूस के राजदूत ने कहा कि 'कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए में व्यापक सहयोग किया जा रहा है, हमारे लिए रूस-भारत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रणनीतिक साझेदारी का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। कोविड-19 से निपटने हेतु वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में हम हर बातचीत और समन्वय जारी रखने के लिए तैयार हैं।'
रूस के राजदूत ने कहा कि 'कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए में व्यापक सहयोग किया जा रहा है, हमारे लिए रूस-भारत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रणनीतिक साझेदारी का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। कोविड-19 से निपटने हेतु वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में हम हर बातचीत और समन्वय जारी रखने के लिए तैयार हैं।'
Comprehensive cooperation in countering spread of COVID infection is priority area of Russia-India bilateral & multilateral strategic partnership. Ready to continue every interaction & coordination in this area to support global efforts to combat #COVID19: Russian envoy to India https://t.co/nCi2aDua1x
— ANI (@ANI) December 1, 2020
विज्ञापन
11:32 PM, 01-Dec-2020
असम में कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आए
असम सरकार के मुताबिक, राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आए और 135 को डिस्चार्ज किया गया । इसके बाद असम में संक्रमितों की कुल संख्या 2,12,998 हो गई है। जिसमें से 2,08,528 को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 981 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 3,486 सक्रिय मामले हैं।
10:01 PM, 01-Dec-2020
मुंबई में आज कोरोना के 724 नए मामले, नौ लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 724 नए मामले सामने आए, 1280 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 2,84,184 हो गई है, जिनमें 2,57,915 लोगों की और अब तक 10,819 लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 12440 हो गई है।
09:33 PM, 01-Dec-2020
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1304 नए मामले, 21 की मौत
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,304 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 223,452 हो गई है। वहीं, 21 और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मौत का आंकड़ा 1529 पहुंच गया है। इस अवधि में 2,703 लोगों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 216,594 हो गई।
08:41 PM, 01-Dec-2020
पंजाब में आज कोरोना के 630 नए मामले, 812 डिस्चार्ज हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 1,52,709 हो गए, जिसमें 1,40,254 रिकवरी और 4,821 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 7,634 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:11 PM, 01-Dec-2020
मध्यप्रदेश में 1357 नए मामले, 10 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में 1357 नए मामले सामने आए, 1683 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,07,485 है। कुल 1,89,780 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 14,435 है। अब तक 3270 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:05 PM, 01-Dec-2020
तमिलनाडु में 1404 नए मामले, 10 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 1404 नए मामले दर्ज किए गए, 1411 मरीज ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 7,83,319 हो गई। इनमें से 7,60,617 लोग ठीक हो गए हैं। यहां अब तक 11,722 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 10,980 है।
07:58 PM, 01-Dec-2020
कर्नाटक में आज कोरोना के 1330 नए मामले,14 की मौत
कर्नाटक में आज कोरोना के 1330 नए मामले सामने आए, 886 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 8,86,227 हो गई है। इनमें से 8,50,707 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,792 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 23,709 है।
07:49 PM, 01-Dec-2020
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 198 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 198 नए मामले सामने आए, 152 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25,243 हो गई है। इनमें 21,718 लोग ठीक हो चुके हैं और 289 लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 3236 है।