फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live Updates: मुंबई में कोरोना के 724 नए मामले, नौ की मौत, 1280 लोग हुए ठीक

Wed, 02 Dec 2020 12:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 02 Dec 2020 12:43 AM IST
खास बातें

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि भारत में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की  तुलना में मंगलवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जहां कोविड-19 के 38,772 नए मरीज मिले। वहीं मंगलवार को 31,118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 482 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94 लाख को पार कर गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,35,89,301 पर पहुंच गई है। वायरस से 14,73,920 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,39,84,127 लोग वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं। यहां पढ़ें देश और दुनिया में कोरोना वायरस से जुड़े सभी अपडेट्स:-

विज्ञापन
coronavirus in india world live update news in hindi 1st december new covid 19 cases active discharge
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:39 AM, 02-Dec-2020

झारखंड में कोविड-19 के 181 नए मामले सामने आए

झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 181 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 227 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,09,332 है, जिसमें से 1,06,398 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 969 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामले 1,965 हैं।
11:57 PM, 01-Dec-2020

स्पुतनिक वी वैक्सीन का भारत में ट्रायल शुरू, रूसी राजदूत ने जताई खुशी

भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि 'डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) द्वारा बनाई गई स्पुतनिक वी वैक्सीन  का भारत में अनुकूली चरण के 2/3 नैदानिक परीक्षणों के शुभारंभ का स्वागत करते हैं।'

रूस के राजदूत ने कहा कि 'कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए में व्यापक सहयोग किया जा रहा है, हमारे लिए रूस-भारत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रणनीतिक साझेदारी का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। कोविड-19 से निपटने हेतु वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में हम हर बातचीत और समन्वय जारी रखने के लिए तैयार हैं।'
 
विज्ञापन
11:32 PM, 01-Dec-2020

असम में कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आए

असम सरकार के मुताबिक, राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 222 नए मामले सामने आए और 135 को डिस्चार्ज किया गया । इसके बाद असम में संक्रमितों की कुल संख्या 2,12,998 हो गई है। जिसमें से 2,08,528 को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 981 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 3,486 सक्रिय मामले हैं।
10:01 PM, 01-Dec-2020

मुंबई में आज कोरोना के 724 नए मामले, नौ लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 724 नए मामले सामने आए, 1280 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 2,84,184 हो गई है, जिनमें 2,57,915 लोगों की और अब तक 10,819 लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 12440 हो गई है। 
09:33 PM, 01-Dec-2020

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1304 नए मामले, 21 की मौत

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,304 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 223,452 हो गई है। वहीं, 21 और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मौत का आंकड़ा 1529 पहुंच गया है। इस अवधि में 2,703 लोगों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 216,594 हो गई।
08:41 PM, 01-Dec-2020
पंजाब में आज कोरोना के 630 नए मामले, 812 डिस्चार्ज हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 1,52,709 हो गए, जिसमें 1,40,254 रिकवरी और 4,821 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 7,634 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:11 PM, 01-Dec-2020

मध्यप्रदेश में 1357 नए मामले, 10 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में 1357 नए मामले सामने आए, 1683 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,07,485 है। कुल 1,89,780 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 14,435 है। अब तक 3270 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:05 PM, 01-Dec-2020

तमिलनाडु में 1404 नए मामले, 10 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1404 नए मामले दर्ज किए गए, 1411 मरीज ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 7,83,319 हो गई। इनमें से 7,60,617 लोग ठीक हो गए हैं। यहां अब तक 11,722 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 10,980 है।
07:58 PM, 01-Dec-2020

कर्नाटक में आज कोरोना के 1330 नए मामले,14 की मौत

कर्नाटक में आज कोरोना के 1330 नए मामले सामने आए, 886 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 8,86,227 हो गई है। इनमें से 8,50,707 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,792 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 23,709 है। 
07:49 PM, 01-Dec-2020

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 198 नए मामले

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 198 नए मामले सामने आए, 152 लोग ठीक हुए  और 8 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25,243 हो गई है। इनमें 21,718 लोग ठीक हो चुके हैं और 289 लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 3236 है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed