फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus In India : more than 23 thousand new cases in Maharashtra, figure also increased in Delhi, know all updates

देश में कोरोना: महाराष्ट्र में 23 हजार से ज्यादा नए मामले, दिल्ली में भी बढ़ा आंकड़ा

Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 17 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In India : more than 23 thousand new cases in Maharashtra, figure also increased in Delhi, know all updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से आई तेजी ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। यहां केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 60 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र में है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में 23 हजार से ज्यादा नए मामले
ताजा जानाकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23,179 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 9,138 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 84 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 23,70,507 हो गए हैं। जबकि अब तक कुल 21,63,391 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना के 1,52,760 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 53,080 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


राज्य के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3370 नए मामले सामने आए हैं। 1216 लोग ठीक हुए हैं और 16 लोगों की मौत हुई है। जिले में कोरोना के कुल मामले एक लाख 78 हजार 756 हो गए हैं। इसके साथ ही कुल एक लाख 53 हजार 133 लोग ठीक हो चुके हैं और 4505 लोगों की मौत हुई है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 21,118 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 536 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 536 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 319 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 3 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 6,45,025 हो गए हैं। जबकि अब तक कुल 6,31,375 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना के 2,702 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 10,948 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर


पंजाब में 2039 नए मामले, 35 की मौत
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2039 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 1274 लोग ठीक हुए और 35 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना मामलों की कुल संख्या दो लाख तीन हजार 49 हो गई है। इसके अलावा एक लाख 83 हजार 557 लोग ठीक हो चुके हैं और 6172 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 13,320 है।

गुजरात में 1122 नए मामले सामने आए
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1122 नए मामले सामने आए, 775 लोग ठीक हुए और कोरोना संक्रमण के चलते तीन लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या दो लाख 81 हजार 173 हो गई। राज्य में अब तक दो लाख 71 हजार 433 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5310 है। उधर, कोरोना वायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अहमदाबाद म्यूनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एएमटीएस) और अहमदाबाद बस रैपिड ट्रांजिट सेवा को गुरुवार से निलंबित करने का फैसला किया गया है। यह निलंबन अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

कर्नाटक में 1275 नए केस, चार की मौत
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1275 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 479 लोग इस बीमारी की चपेट से उबरे हैं और चार लोगों की मौत हुई है। अब राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या नौ लाख 63 हजार 614 हो गई है। इसके साथ ही अब तक यहां नौ लाख 40 हजार 96 लोग ठीक हो चुके हैं और 12,407 लोगों की इस बीमारी से जान गई है। राज्य में कोरोना के 10,220 सक्रिय मामले हैं।

तमिलनाडु में कुछ इस तरह के हैं हालात
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 945 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही 576 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब आठ लाख 62 हजार 374 हो गई है। इसके साथ ही आठ लाख 43 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं और 12,564 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के अब 5811 सक्रिय मामले हैं।

केरल में संक्रमण के 2098 नए मामले
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2098 नए मामले सामने आए। इसके अलावा राज्य में 2815 लोग इस बीमारी से ठीक हुए और 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 25,394 है। राज्य में अब तक 10 लाख 66 हजार 259 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।



गोवा में 73 नए केस, एक मरीज की मौत
गोवा में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 73 नए मामले मिले हैं। 59 लोग ठीक हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 56,173 हो गई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 805 है। वहीं, अब तक यहां 54,556 लोग कोरोना वायरस महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed