Coronavirus in India: देशभर में संक्रमण के कुल मामले हुए 26917, 826 लोगों की मौत
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1975 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,917 हो गई है, जिसमें 20,177 सक्रिय हैं, 5,914 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 826 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को प्रदेश में 293 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। प्रदेश में कोरोन के मामलों की कुल संख्या 2918 हो गई है। वहीं अब तक 54 लोगों की मौत हुई है।
आंध्रप्रदेश में कुरनूल के सांसद डॉ. संजीव कुमार ने जानकारी दी है कि उनके परिवार के छह सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इन सभी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
केरल: मुख्यमंत्री विदेश में रह रहे लोगों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को विदेश में रह रहे केरलवासियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वदेश वापसी की इच्छा रखने वालों के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे लोगों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है। जो लोग वापस आना चाहते हैं हवाई अड्डों पर उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी साथ ही 14 दिन के लिए उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा और तब तक घर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्र सरकार समक्ष उठाया गया है, उचित प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर आगे के कदम उठाए जाएंगे।
पंजाब में संक्रमितों की संख्या बढ़ी
पंजाब में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 322 हो गई है, इनमें से 86 लोग ठीक हुए हैं। वहीं 18 लोगों की मौत हुई है।
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि रविवार को प्रदेश में 102 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2185 हो गई है और अब तक कुल 41 लोगों की मौत हुई है। वहीं 629 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
दिल्ली: कोटला मुबारकपुर और मजलिस पार्क में कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में कोटला मुबारकपुर के कुम्हार गली और चौपाल चौक और मजलिस पार्क की गली संख्या 3,4,5 को कंटेनमेंट जोन के तौर पर चिह्नित किया गया है। दिल्ली सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है। दिल्ली में कंटेंमेंट जोन की संख्या 97 हो गई है।
दिल्ली एम्स में नर्सिंग स्टाफ को हुआ कोरोना
दिल्ली एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल में प्रतिनियुक्त पर आए एक नर्सिंग स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारी के दो बच्चों को भी संक्रमण हुआ है। हालांकि, उनके पति का परीक्षण नकारात्मक है। इससे पहले नर्सिंग स्टाफ के 3 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। चारों को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।
ओएसडी कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली एम्स में ओएसडी कार्यालय में तैनात एक सुरक्षा कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रशासन की टीम उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है।
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित 11 महीने की एक बच्ची और उसकी मां को इलाज के बाद ठीक होने पर घर भेज दिया गया। दोनों पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में भर्ती थीं।
मुंबई में 13 लोगों की मौत
मुंबई में रविवार को कोरोना के 324 नए मामले सामने आए हैं और 13 मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 5194 हो गई है। मौतों की संख्या 204 हो गई है। वहीं 135 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 897 मरीज ठीक हुए हैं।
383 उड़ानें संचालित की गईं
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि एयर इंडिया, एलायंस एयर, आईएएफ और निजी मालवाहक द्वारा लाइफलाइन उड़ान के तहत 383 उड़ानें संचालित की गई हैं। इनमें से 223 उड़ानें एयर इंडिया और एलायंस एयर द्वारा संचालित की गई हैं। इनके जरिए अब तक 684.08 टन साम्री की आपूर्ति की गई है। मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के खिलाफ भारत के दूरदराज के इलाकों में लाइफलाइन उड़ान के तहत जरूरी चिकित्सा सामग्री की कार्गो फ्लाइट के जरिए आपूर्ति की जा रही है।
तेलंगाना में 11 नए मामले
तेलंगाना में रविवार को 11 नए मामले दर्ज किए गए। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 660 हो गई है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के धारावी में रविवार को कोरोना के 34 नए मामले सामने आए। धारावी में सामने आए मामलों की कुल संख्या 275 हो गई है, जबकि यहां 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं धारावी, महिम और दादर के पास मौजूद हॉटस्टपॉट वाले इलाकों में दूसरे दिन भी कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि रविवार को राज्य में कोरोना के 9 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सदर अस्पताल के 4 कर्मचारियों के अलावा हिंदपीरी में 3 और गढ़वा में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 82 हो गई है।
ओडिशा: पटनायक बोले- लोगों को वापस भेजने की व्यवस्था करें
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में काम कर रहे ओडिशा के लोगों की वापस उनके गृह राज्य भेजने की उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिल्ली से केंद्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी जुड़े और चर्चा की।
राजस्थान: बाल काटते पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल
गुजरात: 24 घंटे में 230 नए मामले मिले
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में रविवार को कोरोना के 230 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 155 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3301 हो गई है। प्रदेश में 313 लोग ठीक भी हुए हैं।
हरियाणा में कोरोना के 296 मामले
हरियाणा में भी रविवार को कोरोना के अभी तक कुल 296 मामले हैं, इनमें से 94 सक्रिय हैं, 3 लोग की मौत हो चुकी है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले हर 18 दिन में दोगुने हो रहे हैं।
महाराष्ट्र में 440 नए मामले
पश्चिम बंगाल: केंद्र की अंतर मंत्रालयी समिति ने किया दौरा
पश्चिम बंगाल में केंद्र की अंतर मंत्रालयी समिति ने आज सिलीगुड़ी के प्रमुख बाजारों में लॉकडाउन के नियमों का पालन की समीक्षा के लिए चाय बागानों आदि स्थानों का दौरा किया। दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी के लिए समिति के प्रमुख विनीत जोशी ने इस दौरान कहा कि हम अभी भी राज्य सरकार से सहयोग करने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसा सहयोग नहीं मिल रहा है। हम दोबारा अनुरोध करेंगे। लोगों को और अधिक गंभीर होने की जरूरत है। सभी मास्क नहीं पहन रहे हैं। यहां बहुत सावधानी से काम करना होगा।
पंजाब: 313 हुई संक्रमितों की संख्या
पंजाब में रविवार को कोरोना के मामलों की संख्या 313 हो गई। इनमें 84 लोग ठीक हुए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं एसएएस नगर में 69, जालंधर में 69 और पटियाला में 61 मामले सामने आए हैं। विभाग के मुताबिक आज राज्या में 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 मामले जालंधर में, 1 शहीद भगत सिंह नगर और 1 मामला लुधियाना में सामने आया है।
मप्र में कुल 2090 मामले, शिवराज सिंह ने वापस आए मजदूरों से की बात
मध्यप्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 2090 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 103 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इंदौर में 1176 मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हुई है वहीं भोपाल में 415 मामले मिले हैं और नौ लोगों की मौत हो गई।Till date, 2090 cases of #COVID19 have been reported in Madhya Pradesh and 103 people have lost their lives. Indore has recorded 1176 cases & 57 deaths while in Bhopal there are 415 cases & 9 deaths: Health Department, Madhya Pradesh pic.twitter.com/ZfXkDK57GC
— ANI (@ANI) April 26, 2020
वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के प्रवासी मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस की सहायता से बात की। ये मजदूर लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए थे। अब ये मजदूर वापस मध्यप्रदेश आ गए हैं।
Bhopal: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan held a video-conferencing today with the migrant workers of the state, who were stuck in other states amid #CoronavirusLockdown, and have now returned to Madhya Pradesh. pic.twitter.com/uFFEVCHzn3
— ANI (@ANI) April 26, 2020
बिहार में 15 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 274
15 more #COVID19 positive cases reported in Bihar taking the total to 274: Bihar Principal Secretary (Health) Sanjay Kumar (file pic) pic.twitter.com/1MBDbXHrO1
— ANI (@ANI) April 26, 2020
कोटा से पंजाब रवाना हुए 150 छात्र : अमरिंदर सिंह
150 students from Kota are on their way to Punjab in 7 buses and will reach tomorrow morning. Also, 60 Punjab Govt buses are going to Jaisalmer to ferry around 2,700 Punjabis who are stranded in 5 relief camps there: Punjab CM Captain Amarinder Singh pic.twitter.com/aH5bylM2Tw
— ANI (@ANI) April 26, 2020