फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: आज 1463 नए मामले, 29 की मौत, अबतक 10815 संक्रमित

Wed, 15 Apr 2020 01:08 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Apr 2020 01:08 AM IST
खास बातें

  • मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जुटी, घर भेजने की कर रहे थे मांग
  • सूरत के वारछा इलाके में भी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर सड़कों पर आ गए
  • पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले आए सामने, 29 लोगों की मौत हुई
  • दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के दो डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
  • देश में एक दिन में सबसे अधिक 1463 कोरोना पॉजिटिव मिले।
  • आईसीएमआर ने कहा, 37 लाख रैपिड किट मंगाए गए अबतक दो लाख 32 हजार सैंपल लिए 
  • देशभर में संक्रमितों की संख्या 10,815 पहुंची, 9272 सक्रिय मरीज, 1190 स्वस्थ हुए 
  • देशभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 14th April Day twenty one Of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:55 AM, 15-Apr-2020

इंदौर में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

इंदौर में कोरोना संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। नए पॉजिटिव मामले 65 आए  हैं। अब तक कुल मृत्यु 35 हुई है।  अब तक शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 427 हो गई है।
12:48 AM, 15-Apr-2020

ओडिशा के गंजाम में अब सार्वजनिक रूप से थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना

ओडिशा में कोरोनो वायरस प्रकोप के मद्देनजर गंजाम जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक रूप से थूकना प्रतिबंधित होगा और उल्लंघनकर्ताओं पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
12:42 AM, 15-Apr-2020

बैठक में कांग्रेस विधायक से 15-20 फीट की दूरी पर बैठे थे गुजरात के सीएम विजय रुपाणी

कांग्रेस विधायकों के साथ आज की बैठक में सीएम विजय रुपाणी को 15-20 फीट की दूरी पर बैठाया गया था जिससे वे कोरोना पॉजिटिव विधायक के शारीरिक संपर्क में नहीं आ पाए। चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देश के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। 

 
12:27 AM, 15-Apr-2020

बंगलूरू सिटी कमिश्नरेट के सभी हिस्सों में में 20 अप्रैल तक के लिए धारा 144 लागू

पुलिस आयुक्त, भास्कर राव ने बताया है कि बंगलूरू सिटी कमिश्नरेट के सभी हिस्सों में 14 अप्रैल की सुबह 12 बजे से 20 अप्रैल के 12 बजे सुबह तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू रहेगी 
 
12:24 AM, 15-Apr-2020

आईसीएमआर के अनुसार अब तक 2,29,426 व्यक्तियों के कुल 2,44,893 नमूनों का परीक्षण किया गया

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) ने जानकारी दी है कि 14 अप्रैल 2020 के रात्रि 9 बजे तक 2,29,426 व्यक्तियों के कुल 2,44,893 नमूनों का परीक्षण किया गया है। 
 
11:42 PM, 14-Apr-2020

मुंबई में प्रवासी मजदूरों को उकसाने के आरोप में विनय दुबे नाम का व्यक्ति गिरफ्तार

18 अप्रैल को मुंबई के कुर्ला में प्रवासी मजदूरों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन की धमकी देने के आरोप में विनय दुबे नाम के व्यक्ति को मुंबई के ऐरोली क्षेत्र से नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:18 PM, 14-Apr-2020

रेल मंत्रालय का बयान

स्पष्ट किया जाता है कि ट्रेन सेवा पूरी तरह से रद्द की गई है, तीन मई तक पूरे देश में कहीं कोई ट्रेन नहीं चलेगी। न ही किसी तरह की विशेष ट्रेन चलाने की योजना है। 
 
 
10:50 PM, 14-Apr-2020

तेलंगाना में 52 नए कोरोना पॉजिटिव

तेलंगाना में मंगलवार को 52 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, कुल संख्या 644 पहुंची। अबतक 110 स्वस्थ हुए, 18 की मौत हुई। 

 
10:33 PM, 14-Apr-2020

बंगलूरू में 38 हॉटस्पॉट

कर्नाटक के बंगलूरू में 38 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए। 
 
 
10:23 PM, 14-Apr-2020

राजधानी दिल्ली में सात नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए

  • दुकान नंबर J-4/49, खिड़की एक्सटेंशन
  • सी-2 ब्लॉक जनकपुरी कोठी नंबर 119
  • मकान नंबर जी-54 से एफ 107 तक पूरी गली और तुगलकाबाद गांव के चूड़िया मोहल्ला का मकान नंबर सीएन 854 से 137 तक।
  • नवाबगंज इलाका
  • बाड़ा हिंदू राव इलाका 
  • शास्त्री पार्क का घर नंबर 62, गली नंबर 4, बी ब्लाक
  • पंडित मोहल्ला और जैन मोहल्ला, चिराग दिल्ली  

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed