फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Live Updates: Covid 19 in Delhi UP Noida Maharashtra Rajasthan Kerala Karnataka Punjab

राजस्थान, बंगाल, गुजरात में लॉकडाउन शुरू, कुल मामले हुए 315

Sun, 22 Mar 2020 02:14 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 22 Mar 2020 02:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि शहरों को छोड़कर गांवों की ओर न भागें। इस बीच राज्यों ने लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इनमें राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इसके तहत पूरी राज्य की सीमा या फिर कुछ हिस्सों में लॉकडाउन किया गया है अथवा किया जा रहा है। देश के 22 राज्यों में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 315 तक पहुंच गई है। कई राज्यों में लॉकडाउन की नौबत आ गई है। इसी बीच बंगाल में कोरोना संक्रमित तीसरा मरीज मिला है, बंगाल सरकार ने पीसीएस परीक्षा पांच अप्रैल तक टाल दी है। यहां पढ़ें देश के ताजा हालात...

विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates: Covid 19 in Delhi UP Noida Maharashtra Rajasthan Kerala Karnataka Punjab
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

भारत में कुल मामले हुए 315

  • भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 से अधिक नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को यह संख्या बढ़ कर 315 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने शनिवार को देर रात कहा, ‘21 मार्च को देश में अबतक सत्यापित मामलों की कुल संख्या 315 हो गयी है जिनमें विदेश नागरिक भी हैं।’
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक बयान में कहा कि 21 मार्च शाम छह बजे को सार्स को वी 2 को लेकर 16021 व्यक्तियों के कुल 16911 नमूनों का परीक्षण किया गया। आईसीएमआर ने कहा, ‘संदिग्ध मामलों और ज्ञात पोजिटिव मामलों के संपर्कों के बीच कुल 315 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।’ इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल हैं।
  • विज्ञापन
  • इस बीच, कई राज्यों ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है। देश में रविवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से सामाजिक मेलजोल से दूर रहने की अपील करते हुए कहा था कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य लोग घरों से बाहर नहीं निकलें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


राजस्थान में 31 मार्च तक पूर्ण लॉकडाऊन, केवल जरूरी सेवाओं को छूट

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया।
  • कोरोना पर अंकुश पाने के लिए 22 मार्च से 31 मार्च तक जरूरी सेवाओं और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर ‘पूर्ण लॉकडाउन’ होगा।
  • गहलोत ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया।
  • उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय, मॉल फैक्टरियां, सार्वजनिक परिवहन आदि इस दौरान बंद रहेंगे।
  • राज्य में अब तक 25 को कोविड -19 से संक्रमित पाये गये हैं और 40 अन्य की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।


कनिका कपूर की पार्टी में गए यूपी के मंत्री की रिपोर्ट निगेटिव

  • उत्तरप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ‘कोविड-19’ की जांच रिपोर्ट में शनिवार को निगेटिव पाए गए। वह उस कार्यक्रम में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी थीं और जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
  • किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि 66 वर्षीय मंत्री की शुक्रवार को जांच हुई थी जिसके बाद वह खुद ही पृथक हो गए थे। उनके संपर्क में आए 28 लोगों के नमूने भी निगेटिव पाए गए हैं।

 

अहमदाबाद में थूकने पर एक हजार जुर्माना

  • कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर अहमदाबाद नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। इसके साथ ही 31 मार्च तक सभी पान की दुकानें बंद रहेंगी। 
  • निगमायुक्त विजय नेहरा ने कहा, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब 500 की जगह 1000 रुपये जुर्माना देना होगा। इस बीच, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने राज्य में छह नए मरीज मिलने की पुष्टि की। 
  • राज्य में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इनमें से 12 मरीज विदेश यात्रा से लौटे थे। इन मरीजों का अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत व राजकोट के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
  • गांधीनगर में पॉजिटिव मिला मरीज हाल ही में विदेश से लौटा था, उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, वडोदरा में पॉजिटिव मिला 52 वर्षीय मरीज श्रीलंका से लौटा था।


बालाजी, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, रामेश्वरम मंदिर बंद

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध बालाजी व श्रीकालहस्ती मंदिर समेत सभी मंदिरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। 
  • तमिलनाडु का रामेश्वरम रामनाथन स्वामी मंदिर भी 31 तक बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के मंदिर आने पर पाबंदी रहेगी। 
  • मध्य प्रदेश सरकार ने भी महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर में प्रवेश पर 31 तक रोक लगा दी है। ये दोनों मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल हैं।


कर्नाटक में फेक न्यूज रोकेंगे ‘कोरोना वॉरियर्स’

  • कर्नाटक में ‘कोरोना वॉरियर्स’ लोगों के बीच इस महामारी को लेकर सही सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे ताकि अफवाहों व फेक न्यूज को फैलने से रोका जा सके। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामलु ने शनिवार को तीन नए मरीजों की पुष्टि की।
  • जनसंपर्क विभाग, रेड क्रॉस सोसायटी और कर्नाटक राज्य श्रम अध्ययन संस्थान ने इस अभियान के लिए स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया है। 
  • ये स्वयंसेवक सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री की निगरानी करेंगे और सही जानकारी उपलब्ध कराएंगे। कर्नाटक में अब तक 18 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 


बंगाल में मिला तीसरा मरीज, पीसीएस परीक्षा 5 तक टली

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्य में कोरोना के तीसरे मरीज की पुष्टि की। पॉजिटिव पाई गई 20 वर्षीय युवती उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा की रहने वाली है और 16 मार्च को स्कॉटलैंड से लौटी थी। 
  • 19 मार्च को कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उसे बलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमीशन ने 21 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा को पांच अप्रैल तक स्थगित कर दिया है।  


केरल में भी बढ़े मामले, सरकारी कर्मी पार्टटाइम काम करेंगे

  • केरल में शनिवार को 12 नए मामले सामने आए। मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया, छह मरीज कासरगोड, पांच एर्नाकुलम और एक पल्लकड़ जिले से मिला है। राज्य में कुल 40 मरीज मिले हैं, जिनमें से तीन ठीक हो चुके हैं। 
  • राज्य में 44,390 लोगों को निगरानी में रखा गया, जबकि 44,165 को घरों पर क्वारंटीन किया गया है। 225 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को दो सप्ताह तक पार्टटाइम काम करने को कहा है। 
  • सीएम ने कहा, प्रत्येक कार्यालय में काम करने वाले ग्रुप बी, सी व डी के 50 फीसदी कर्मचारी वैकल्पिक दिनों में काम करेंगे।  


राजस्थान में निजी अस्पताल के पांच कर्मी संक्रमित

  • राजस्थान में एक निजी अस्पताल के पांच कर्मी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने शनिवार को छह नए मरीजों की पुष्टि की। 
  • इनमें से पांच उसी निजी अस्पताल के कर्मचारी हैं, जहां एक डॉक्टर के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वहीं एक मरीज जयपुर में मिला है। वहीं, 42 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 
  • राजस्थान में अब तक 23 मरीज मिले चुके हैं, जिनमें से तीन ठीक हो चुके हैं। इनमें इतालवी दंपती भी शामिल है। हालांकि इतालवी पुरुष की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है।


लद्दाख में मिले तीन नए मरीज

  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार को तीन और कोरोना मरीज मिले। यहां अब तक कुल 13 पॉजिटिव मामले मिल चुके हैं। 
  • लद्दाख के आयुक्त सचिव (स्वास्थ्य) रिगजिन सामफेल ने बताया, शनिवार को लेह से दो और कारगिल से एक पॉजिटिव व्यक्ति मिला। 
  • दिल्ली से 35 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी, जिनमें से 32 नेगेटिव थे। इस बीच, कश्मीर में भी दो डॉक्टरों को निगरानी में रखा गया है।  


ओडिशा में सम विषम फार्मूले से चलेंगे सार्वजनिक वाहन

  • कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भुवनेश्वर नगर पालिका (बीएमसी) ने सार्वजनिक परिवहन के लिए सम विषम फार्मूले की घोषणा की है। 
  • निजी वाहनों को पूरी तरह छूट रहेगी। बीएमसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया, बस, ऑटो व टैक्सी सम विषम फार्मूले का पालन करेंगे।


दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

  • दिल्ली एयरपोर्ट ने 22 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर एक सप्ताह की रोक लगा दी है। इस फैसले से विदेशी यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।
  • रूस की पर्यटक इरीना ने कहा, यह काफी मुश्किल स्थिति है। भारत सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए।
  • वहीं, इस्राइल की पर्यटक ने बताया, घर वापसी की टिकट बुक कराने में मुझे चार दिन लगे। करीब तीन हजार इस्राइली भारत में फंसे हैं। मुझे उम्मीद है जल्द हालात ठीक होंगे।


सीबीएसई ने छात्रों की मदद को शुरू की हेल्पलाइन

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस से बचने में छात्रों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू की है।
  • यह सुविधा 31 मार्च से सुबह आठ से रात आठ बजे तक 1800118004 नंबर पर उपलब्ध रहेगी।
  • हेल्पलाइन पर प्रशिक्षित परामर्शदाता आवश्यक एहतियाती कदम, संक्रमण रोकने व प्राथमिक उपचार को लेकर सलाह देंगे।
  • सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं 31 तक रद्द कर दी हैं।  


रेलवे ने किराया वापसी नियमों में किया बदलाव

  • रेलवे ने शनिवार को उन यात्रियों का किराया लौटाने के नियमों में ढील दी है, जिन्होंने 21 मार्च से 15 अप्रैल के बीच यात्रा के लिए टिकट बुक कराया था।
  • आदेश में कहा गया है कि अगर 21 मार्च से 15 अप्रैल के बीच ट्रेन रद्द होती है तो यात्रा की तारीख से 45 दिन के भीतर टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर किराया वापस लिया जा सकता है। वर्तमान में यह सीमा तीन घंटे है।
  • वहीं ट्रेन रद्द न होने पर यात्री द्वारा टिकट कैंसल कराने पर यात्रा की तारीख से 30 तक टीडीआर जमा किया जा सकता है। वर्तमान में यह समयसीमा तीन दिन की है।
  • आदेश में कहा गया कि टीडीआर सौंपने के 60 दिन के भीतर भाड़ा वापस पाने के लिए मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी को टीडीआर सौंपा जा सकता है।


यूपी के सभी बूचड़खाने तीन दिन के लिये बंद

  • कोरोना का प्रकोप रोकने की कोशिश में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी बूचड़खानों को अगले तीन दिन के लिये बंद करने का आदेश दिया है।
  • पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शनिवार को बताया कि सभी बूचड़खानों को रविवार से अगले तीन दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
  • उन्होंने कहा कि इस आदेश की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें 23 से 25 मार्च तक बंद

  • छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के कारण देशी विदेशी मदिरा दुकानों को 23 से 25 मार्च तक बंद करने का फैसला किया गया है।
  • सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कारपोरेशन के रायपुर बिलासपुर के गोदाम, जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भंडारों को 23 मार्च से 25 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है।


एसबीआई ने शुरू की आपातकालीन ऋण सुविधा

  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हो रहे व्यापार के लिए आपातकालीन ऋण सुविधा की शुरुआत की है, ताकि ग्राहकों को नकदी की कमी को पूरा किया जा सके।
  • इसके तहत 200 करोड़ रुपये तक की धनराशि मुहैया कराई जाएगी और यह सुविधा 30 जून, 2020 तक उपलब्ध होगी। इस सुविधा के तहत 12 महीने की अवधि के लिए 7.25 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा।
  • एसबीआई ने कहा, यह सुविधा उन सभी मानक खातों के लिए उपलब्ध रहेगी, जिन्हें 16 मार्च, 2020 तक एसएमए 1 या 1 के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है।
  • विशेष उल्लेख खाता (एसएमए) की शुरुआत ऐसे खातों की पहचान करने को की गई, जिनमें एनपीए या दबाव वाली परिसंपत्ति बनने की संभावना नहीं होती।

राज्यों का कुछ ऐसा है हाल

  • महाराष्ट्र में सबसे अधिक 63 मामले सामने आए हैं जिसमें तीन विदेशी हैं। केरल में 40 मामले सामने आए हैं जिसमें सात विदेशी नागरिक शामिल हैं।
  • दिल्ली में 26 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिसमें एक विदेशी नागरिक है जबकि उत्तरप्रदेश में एक विदेशी सहित 24 मामले सामने आए हैं।
  • तेलंगाना में 21 मामले सामने आए हैं जिसमें 11 विदेशी नागरिक हैं। राजस्थान में दो विदेशियों सहित 17 मामले दर्ज किए गए हैं।
  • हरियाणा में 14 विदेशियों सहित 17 मामले सामने आए हैं।
  • कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 रोगी हैं। पंजाब और लद्दाख में 13- 13 मामले, गुजरात में सात और जम्मू-कश्मीर में चार मामले सामने आए हैं।
  • तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के तीन-तीन मामले, जबकि ओडिशा में दो मामले सामने आए हैं।
  • पुडुचेरी, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है।
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि शनिवार को कोरोना वायरस के 12 और नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 49 हो गई है।
  • तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने कहा कि तीन विदेशी नागरिक निगरानी में हैं और वे पॉजिटिव पाए गए हैं और कुल मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 13 व्यक्ति हैं और इनमें छह नये मामले हैं।
  • कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से विभिन्न कदमों की घोषणा की है।
  • दिल्ली सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण गरीबों पर काफी वित्तीय असर पड़ रहा है और घोषणा की कि उचित मूल्य की दुकानों से राशन हासिल करने वालों को अगले महीने 50 फीसदी अतिरिक्त राशन मिलेगा। विधवा, दिव्यांगों और बुजुर्गों का इस महीने के लिए पेंशन दोगुना किया जाएगा। लोगों को घर के अंदर रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने फिलहाल दिल्ली में बंद की घोषणा नहीं की है लेकिन कोरोना वायरस के फैलने को देखते हुए जरूरत पड़ने पर ऐसा करना पड़ेगा।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने सभी कार्यालयों को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं जिसमें आवश्यक एवं आपात सेवाएं शामिल नहीं हैं।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पांच जिलों और आठ अन्य महत्वपूर्ण शहरों में रविवार से एक हफ्ते के लिए ‘लगभग पूरी तरह’ बंद की घोषणा की है। इन जिलों और शहरों की पहचान की गई है क्योंकि तीन हजार से अधिक निवासी पिछले कुछ दिनों में विदेशों से इन स्थानों पर लौटे हैं।
  • गोवा की सरकार ने अपराध दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत राज्य भर में लोगों के ज्यादा संख्या में इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य सरकार ने भी शनिवार की रात से अंतर राज्यीय परिवहन पर रोक का आदेश जारी किया है जिसमें आवश्यक पदार्थों की आपूर्ति शामिल नहीं है। गोवा की सीमा महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ लगती है जहां कई लोगों में कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि हुई है। गोवा में अगले आदेश तक शादियों सहित निजी कार्यक्रमों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
  • अरूणाचल प्रदेश के राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की कि अप्रैल-मई में होने वाले निगम और पंचायत चुनावों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।
  • महाराष्ट्र में नासिक प्रशासन ने शनिवार से अगले आदेश तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। कलेक्टर सूरज मंधारे ने होटलों और रिसॉर्ट में स्थित बार सहित अन्य बार और शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए। साथ ही अकोला जिला प्रशासन ने 22 मार्च से 24 मार्च के बीच तालाबंदी के आदेश दिए हैं जिस दौरान आवश्यक सामग्री बेचने वालों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
  • पंजाब सरकार द्वारा मीडिया में जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोविड-19 के पॉजिटिव रोगियों की संख्या 13 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने सभी रेस्तरां, बार, पब, नाइटक्लब, मनोरंजन पार्क, म्यूजियम और चिड़ियाघर को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
  • बिहार सरकार ने समूचे राज्य में 31 मार्च तक बस सेवाएं, रेस्तरां और विवाह भवन बंद करने का आदेश दिया है।
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि विदेश यात्रा करने वाले सभी कर्मचारी और उनके रिश्तेदार काम पर आने से पहले पृथक केंद्रों में रहेंगे।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उसने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 1000 स्थानों पर गंभीर चिकित्सा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण चलाया और रविवार को वह कोरोना वायरस की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे देश में मॉक ड्रिल चलाएंगे।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए दिशानिर्देश की समीक्षा की गई है और निर्देश दिया गया है कि पॉजीटिव मामलों के संपर्क में आने वालों का संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के पांचवें और 14वें दिन के बीच एक बार जांच की जानी चाहिए।

यहां पढ़ें 21 मार्च का अपडेट

Coronavirus in India Live Updates: Covid 19 in Delhi UP Noida Maharashtra Rajasthan Kerala Karnataka Punjab
प्रयागराज में नवजात को भी मास्क लगाया गया - फोटो : पीटीआई

राजस्थान के सीएम ने लॉकडाउन की घोषणा की

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 से 31 मार्च तक पूरे राज्य को लॉकडाउन कर दिया है।
  • इस दौरान सब्जी, दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। 

पश्चिम बंगाल में अंततराज्यीय बसों पर पाबंदी

  • पश्चिम बंगाल में 21 मार्च को रात 12 बजे से 31 मार्च तक अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर पाबंदी लगा दी जाएगी।
  • पड़ोसी राज्यों से किसी भी बस को राज्य में प्रवेश नहीं मिलेगा।

गुजरात के कई शहर लॉकडाउन

  • गुजरात में अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा को 25 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
  • इस दौरान सब्जी, दूध और दवा की दुकानें जैसे जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी।

पुडुचेरी में धारा 144

  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने प्रदेश में 23 से 31 मार्च तक धारा 144 लगा दी गई है।
  • लोग सुबह 7 से 9 बजे और शाम 6 से नौ बजे तक ही घर से बाहर निकल सकेंगे। 

4500 रुपये से अधिक नहीं वसूल पाएंगी निजी लैब

  • भारत सरकार निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 या कोरोना वायरस की जांच के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत नमूने के परीक्षण के तौर पर अधिकतम 4500 रुपये ही लिए जा सकते हैं।
  • इसमें संदिग्ध मामलों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में 1500 रुपये और संदूषण परीक्षण के लिए अतिरिक्त 3000 रुपये का शुल्क शामिल है। हालांकि, आईसीएमआर राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के इस समय में मुफ्त या रियायती परीक्षण को प्रोत्साहित करता है।
  • नागपुर शहर पुलिस आयुक्त बीके उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के पहले दिन नियम का उल्लंघन करने वाले 348 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
  • बंगलूरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कहा कि वह सोमवार 23 मार्च से मंगलवार 31 मार्च तक अपनी सेवाओं को बहाल रखने के साथ और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए सोशल डिस्टेंसिंग के उपायों को अपनाएगा।
  • वित्त मंत्रालय ने शनिवर को कहा कि केंद्र ने 14वें वित्त आयोग के तहत राज्यों को अनुदान की लंबित राशि जारी की है, इसलिए ताकि स्थानीय निकायों की ओर से दी जाने वाली बुनियादी सेवाएं प्रभावित ना हों।

आप जहां हैं वहीं रहिए : पीएम मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि शहरों को छोड़कर गांवों की ओर न भागें।
  • पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।'
  •  


पर्यटकों से गोवा के मुख्यमंत्री की अपील

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पर्यटकों से अपील की है कि वह 31 मार्च से पहले गोवा नहीं आएं। कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर समुद्र तट, रेस्तरां और कई सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे।

येदियुरप्पा कल किसी से नहीं मिलेंगे

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मीडिया सचिव ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने कल अपने आवास से बाहर नहीं जाने का फैसला किया है; उन्होंने लोगों से अनुरोध और मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे भी कल उनसे मिलने न आएं।

केरल में अब तक 52 मामले, पंजाब में भी मामले बढ़े

  • केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने शनिवार को बताया कि राज्य में 12 नए मामले सामने आए हैं। कन्नूर से 3, कासरगोड से 6 और एर्नाकुलम से 3 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संख्या अब 52 हो गई।
  • इधर पंजाब में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

नासिक में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

  • नासिक में महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू होने के बाद अगले आदेश तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोरोना से निपटेगी समिति

  • भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए नीति आयोग के डॉ. विनोद पॉल की सह अध्यक्षता वाली एक समिति बनाई गई है, जिसमें प्रो. के विजयराघवन शामिल होंगे।
  • यह समिति विज्ञान से संबंधित विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित निर्णय लेने और उनके क्रियान्वयन को लेकर कार्य करेगी। समिति की आज हुई बैठक में रिसर्च, योजना और कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई।

जनता कर्फ्यू वक्त की जरूरत: गृह मंत्री

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का संदेश देने के लिए सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि जनता कर्फ्यू वक्त की जरूरत है, लोग इसमें शामिल हों और दूसरे लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
  • उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील वक्त की जरूरत है। जब भारत कोरोना से लड़ रहा है, ऐसे में आइये कोविड-19 को पराजित करने की अपनी कोशिश करें। 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घरों में ही रहें। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी प्रोत्साहित करें। यह हमारा आंदोलन है और इसे साथ मिलकर हम जीतेंगे।
  • शाह ने कहा कि कल जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे जो लोग भारत को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं, उनके प्रति अपना समर्थन और आभार व्यक्त करना न भूलें। अपने परिवार के साथ घर की बालकनियों में आकर उनका धन्यवाद व्यक्त करें।

दिल्ली: सोमवार को मेट्रो सेवा सामान्य नहीं रहेगी

  • दिल्ली में सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। सभी लाइनों पर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक के लिए ही मेट्रो सेवा बहाल की जाएगी। मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी बंद रहेगी।
  • देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में लाइन में लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर खड़े नजर आए। इसे ही सोशल डिस्टेंसिंग कहा जाता है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा के लिए 23 मार्च को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सोनिया गांधी ने की राहत पैकेज की वकालत

  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश में फैली रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से आम जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हो रहा है।
  • उन्होंने कहा कि सभी कारोबार, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसाय कोरोना के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस असाधारण समय में असाधारण उपायों को अमल में लाने की जरूरत है।
  • सभी उद्योगों को श्रेणीवार राहत पैकेज समेत टैक्स नहीं लेने, ब्याज और देनदारी संबंधी उपायों की घोषणा की जानी चाहिए। वेतनभोगी वर्ग के लिए सरकार और आरबीआई को ईएमआई के भुगतान में राहत पर विचार करना चाहिए।
  • सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना ने सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले कृषि क्षेत्र को भी प्रभावित किया है। कृषि क्षेत्र के लिए सरकार को एक विशेष राहत पैकेज सुनिश्चित करना चाहिए।

एक दिन में 65 नए मामले

  • देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 283 तक पहुंच गई है। शनिवार को 65 नए मामले सामने आए हैं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि हम 7000 मामलों में लोगों की तलाश कर रहे हैं।
  • उन्होंने बताया कि देश में अभी तक 111 लैब काम कर रही हैं। 1600 भारतीयों व अन्य देशों से आने वाले लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 262 भारतीयों को रोम से स्वदेश वापस लाया जाएगा।
  • लव अग्रवाल ने यह भी कहा कि हमें सिर्फ फैशन में या विश्वास बढ़ाने के लिए कोरोना वायरस की जांच नहीं करना चाहिए। हमें यह समझना होगा कि जांच के लिए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी 

  • केरल में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है, इसके बावजूद लोग दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। 
  • तिरुवनंतपुरम के श्रीकृष्णा स्वामी मंदिर में आयोजित फेस्टिवल 'अरत्तू' में सैकड़ों लोग जुटे। जबकि राज्य में भीड़ के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 



10 रुपये से ज्यादा कीमत पर नहीं बेच सकेंगे सर्जिकल मास्क 

  • केंद्र सरकार ने सर्जिकल मास्क की कालाबाजारी पर रोक लगाने की ओर कदम उठाते हुए उनकी कीमतें तय कर दी हैं। 
  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 3 प्लाई वाले सर्जिकल मास्क की बिक्री 12 मार्च के दाम पर ही करने या फिर किसी भी सूरत में 10 रुपये से ज्यादा नहीं रखने का फैसला किया है। यह फैसला 13 मार्च से लागू होगा।
  • इसी तरह दो प्लाई के मास्क की कीमत 8 रुपये से ज्यादा नहीं वसूली जाएगी। 
  • हैंड सैनेटाइजर की कीमतें भी तय कर दी गई हैं। 200 मिली बोतल के लिए 100 रुपये से ज्यादा कीमत नहीं वसूली जाएगी। 
  • यह अधिसूचना 30 जून 2020 तक प्रभावी रहेगी। 


ओडिशा में 40 फीसदी लॉकडाउन 

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि राजधानी समेत राज्य का 40 फीसदी हिस्सा एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। 
  • इसमें आठ बड़े शहर और पांच जिले शामिल हैं। सीएम के मुताबिक विदेश से लौटने वाले 3200 लोगों में से 70 फीसदी इन्हीं जिलों से संबंध रखते हैं। 
  • नवीन पटनायक ने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड और जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। इन सेक्टर के सभी कर्मचारियों को आपातकालीन कर्मी कहा जाएगा। 

सुबह की सैर पर जाने से बचें : केजरीवाल 

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सभी लोगों से सुबह की सैर को रद्द करने की अपील की है। 
  • सीएम ने कहा कि फिलहाल हम लॉकडाउन नहीं कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जा सकता है। 
  • केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पांच या उससे ज्यादा लोग एकजुट नहीं हो सकेंगे। अगर जुटते भी हैं तो उनमें कम से कम एक मीटर का फासला होगा। 
  • इससे पहले सार्वजनिक स्थल पर 20 से ज्यादा लोगों के एकजुट करने पर प्रतिबंध था। 

दिल्ली में 72 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन 

  • दिल्ली के सीएम ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस की वजह से दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। 
  • दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि ऐसे 72 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो के बजाय 7.5 किलो राशन मिलेगा। 

महाराष्ट्र के अकोला जिले में लॉकडाउन 

  • महाराष्ट्र के अकोला जिले में 22 से 24 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी गई है। 
  • अकोला के जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा है कि जरूरी चीजों को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। 
  • महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर को पहले ही काफी हद तक लॉकडाउन कर दिया गया है। 
     
  • रेलवे ने यात्रा भाड़ा वापसी नियमों में किया फेरबदल
  • देश में कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए ट्रेनों में भीड़भाड़ से बचने के लिए रेलवे ने शनिवार को परामर्श जारी कर उन यात्रियों का भाड़ा लौटाने के नियमों में ढील दी है जिन्होंने 21 मार्च से 15 अप्रैल के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराया था।
  • आदेश में कहा गया है कि यदि रेलवे द्वारा 21 मार्च से 15 अप्रैल के बीच ट्रेन रद्द की जाती है तो यात्रा की तारीख से 45 दिन पहले टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर भाड़ा वापस लिया जा सकता है।
  • वर्तमान में यह समयसीमा तीन घंटे की है। ट्रेन रद्द न होने और यात्री द्वारा यात्रा रद्द किए जाने की सूरत में यात्रा की तारीख से 30 दिन पहले टिकट जमा रसीद (टीडीआर) जमा किया जा सकता है।


गुजरात में 11 हुई संक्रमितों की संख्या

  • गुजरात के गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने कहा कि प्रदेश में 13 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस हो गए हैं।
  • वडोदरा में तीन, सूरत में तीन, अहमदाबाद में पांच, गांधीनगर में एक और राजकोट में एक मामला सामने आया है।
  • हम कोरोना के दो और तीन चरण के बीच हैं। एक व्यक्ति ने अलगाव वार्ड से भागने की कोशिश की जिसके खिलाफ हमने पुलिस कार्रवाई की है।


कोविड-19: विदेश से आने की बात छुपाने पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

  • थाईलैंड से आने की बात प्राधिकारियों से कथित रूप से छुपाने के मामले में महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
  • विदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के कारण अनिवार्य रूप से पृथक रहने को कहा गया है, भले ही उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दें या नहीं।
  • जिला प्रशासन की एक सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार को दंपती का पता लगाया जिसने थाईलैंड की अपनी हालिया यात्रा की बात छुपाई थी।




पति के हाथों पर पृथक रखे जाने की मुहर मिलने पर दंपती को ट्रेन से उतारा

  • एक दंपती को बंगलूरू-नई दिल्ली राजधानी से उस वक्त उतारा गया जब साथी यात्रियों ने पति के हाथ पर घर पर पृथक रहने के लिए लगाई गई मुहर देखी।
  • अधिकारियों ने कहा कि दंपती दिल्ली के रहने वाला है। उन्होंने शनिवार सुबह सिकंदराबाद से बंगलूरू-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पकड़ी थी। रेलवे ने कहा कि ट्रेन जब सुबह करीब पौने दस बजे तेलंगाना के काजीपेट पहुंची तो एक सहयात्री ने उस वक्त पति के हाथ पर क्वारंटीन के लिए लगी मुहर देखी जब वह हाथ धुल रहा था। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में ‘बड़ी वृद्धि’
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में ‘बड़ी वृद्धि’ हुई है और उन्होंने लोगों से इस विषाणु को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक यातायात का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की है। पत्रकारों से बातचीत में टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11 नए मामले आने के साथ 63 हो गई है।

रेल से दिल्ली से आंध्र प्रदेश का सफर करने वाले आठ लोग संक्रमित
रेल मंत्रालय ने कहा कि आठ यात्री जिन्होंने 13 मार्च को दिल्ली से रामगुंडम तक आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा की थी वो शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुंबई-जबलपुर गोदान एक्सप्रेस में सफर करने वाले चार लोग संक्रमित
रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेलवे ने पाया है कि 16 मार्च को मुंबई से जबलपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस (11055) पर यात्रा करने वाले चार यात्री कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। वे पिछले सप्ताह दुबई से भारत आए थे। सभी संबंधितों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।

कर्नाटक में तीन नए मामले
कर्नाटक सरकार ने कहा कि राज्य में 3 नए कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 18 हो गई है। 

चंडीगढ़ में एक महिला संक्रमित
चंडीगढ़ में पंचकुला के सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने कहा कि एक कोरोना रोगी के संपर्क में आई एक महिला संक्रित पाई गई है। उसे यहां एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

कुछ मिनटों की सावधानी कई लोगों की जान बचा सकती है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि कुछ मिनटों की सावधानी महत्तवपूर्ण साबित हो सकती है और कई लोगों की जान बचा सकती है। सोशल मीडिया पर इस दिलचस्प वीडियो को देखा। यदि आपके पास ऐसे वीडियो हैं जो लोगों को शिक्षित कर सकते हैं और कोविड-19 से जूझने के बारे में जागरुकता फैला सकते हैं, तो कृपया #IndiaFightsCorona के साथ उसे थेयर करें। 

भारत में 271 हुई मरीजों की संख्या, आज 35 नए मामले
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। इस सभी मरीजों में संदिग्ध लोग और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। आज देश में 35 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस: राजस्थान में सामने आए छह नए मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 42 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि छह में से पांच लोग उस निजी अस्पताल के कर्मी हैं जहां एक चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।
गुजरात में एक और व्यक्ति संक्रमित
गुजरात में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा में एक और मरीज की पुष्टि
नोएडा के सेक्टर 74 स्थित एक सोसायटी में एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। नोएडा के डीएम बीएन सिंह ने आज से 23 मार्च तक सोसाइटी परिसर को सील करने का आदेश दिया। लोगों को अपने घरों में ही रहने का आदेश दिया गया है।

कर्नाटक में एक और व्यक्ति संक्रमित
कर्नाटक के मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा कि मक्का के यात्रा करने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। उसे आइसोलेशन में रखा गया है और उपचार चल रहा है।

कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए यूपी के स्वास्थय मंत्री का लिया गया सैंपल
बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के स्वास्थय मंत्री जय प्रताप सिंह और उनके पूरे परिवार के सैंपल लिए गए हैं। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट आएगी। फिलहाल उन्होंने अपने आप को घर में एकांतवास में रखा हुआ है।

मुंबई में स्थिर हालत वाले मरीजों को सरकारी अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने उन सभी मरीजों को निगम अस्पतालों से छुट्टी देने का फैसला किया है जिनकी हालत स्थिर है। महानगरपालिका के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके। 

महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हुए
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि एक दिन के अंदर 11 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें विदेश यात्रा करने वाले आठ व्यक्ति शामिल हैं और उनके संपर्क में आने के बाद तीन लोग संक्रमित हो गए। हमारे पास आइसोलेशन के लिए 250 से अधिक बेड हैं और राज्य के अस्पतालों में 7000 से अधिक साधारण बेड हैं। 

यहां पढ़ें 20 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 19 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 18 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट

आज सामने आए 22 नए मामले, 258 हुई संक्रमितों की संख्या
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 258 हो गई है। आज 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 219 भारतीय और 39 विदेशी शामिल हैं। वहीं चार लोगों की इस जानलेवा वायरस से चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 23 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। यह आंकड़े शनिवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

जनता कर्फ्यू: रेलवे ने की 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा
जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को देशभर में 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे की घोषणा के मुताबिक, रविवार को रद्द होने वाली ट्रोनों में पैसेंजर के साथ-साथ लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल होंगी। रेलवे के मुताबिक, 'शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 10 बजे से देश के किसी भी स्टेशन से कोई पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन नहीं खुलेंगी।'

जनता कर्फ्यू: गो एयर ने रविवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कीं
'गो एयर' ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन स्वेच्छा से अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से कोरोना वायरस के बीच रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, जिसके बाद गो एयर ने यह फैसला लिया। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा, 'गो एयर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित जनता कर्फ्यू के समर्थन में रविवार 22 मार्च को स्वेच्छा से अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है।'

जनता कर्फ्यू: इंडिगो महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों का करेगी परिचालन
इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर वह महज 60 प्रतिशत घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा, इस महामारी के चलते एयरलाइन की मांग में कमी आई है, उसके मद्देनजर वह अपनी घरेलू उड़ानों में फिलहाल 25 प्रतिशत कमी कर रही है।

सेना भी 23 मार्च से करेगी वर्क फ्रॉम होम
सैन्य मुख्यालय में तैनात 35 फीसदी अधिकारी और 50 प्रतिशत जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) 23 मार्च से एक सप्ताह तक घर से कमा करेंगे। अधिकारियों और जेसीओ का दूसरा समूह 30 मार्च से घर से काम शुरू करेगा। सेना ने कहा कि समूहों को एक दूसरे से मिलने से बचाया जाएगा।  यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे कार्य के समय हर वक्त फोन और इलेक्ट्रानिक माध्यमों पर उपलब्ध रहें। मुख्यालय के प्रवेश और निकास द्वारों पर भीड़ से बचने के लिए सैन्य कर्मियों को अलग-अलग ड्यूटी टाइम पर बुलाए जाने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed