फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus In India Live News In Hindi Harsh Vardhan Confirms 28 including 16 foreigners positive

Coronavirus in India: देश में 16 विदेशी नागरिकों समेत कोरोनावायरस के 29 मरीजों की पुष्टि

Wed, 04 Mar 2020 09:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 Mar 2020 09:26 PM IST
सार

भारत में अब तक कोरोनावायरस के 29 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 12 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 12 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 9 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में एक-एक हैं वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं। इन सभी का इलाज दिल्ली में चल रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus In India Live News In Hindi Harsh Vardhan Confirms 28 including 16 foreigners positive
corona virus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 70 देशों में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है और संक्रमण के 89,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोनावायरस को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत में अब तक कोरोनावायरस के 28 केस सामने आए हैं। वहीं, नोएडा में मंगलवार को लिए गए छह लोगों के सैंपल की जांच नेगेटिव पाई गई है। शाम को गुड़गांव से खबर आई कि पेटीएम का एक कर्मचारी भी इससे पीड़ित है और इस तरह ये संख्या 29 पहुंच गई। 

विज्ञापन




इनमें से 12 भारतीय और 16 विदेशी शामिल हैं। 12 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि नौ मरीजों का दिल्ली में इलाज चल रहा है। इन नौ मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में एक-एक शामिल हैं वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं। इन सभी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। वहीं इटली से आए 21 पर्यटकों के समूह में 17 लोग कोरोना से प्रभावित पाए गए हैं। इनमें 16 विदेशी पर्यटकों के साथ एक भारतीय भी शामिल है। इन्हें आईटीबीपी के दिल्ली स्थित छावला कैंप में रखा गया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताई कोरोनावायरस से जुड़ी ये मुख्य बातें:-

  • सभी विदेशी यात्रियों की कोरोनावायरस के लक्षणों के लिए जांच की जाएगी।
  • अब तक हवाई अड्डों पर 5,89,000 लोगों की जबकि सीमाओं पर दस लाख से भी ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, निगम अधिकारियों से मुलाकात की, उनसे अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की सुविधाएं बढ़ाने का अनुरोध किया।
  • विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। अब तक सिर्फ 12 देशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी।
  • ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने से पहले उनकी वहां पर उनकी जांच की जाएगी।
  • कोरोनावायरस की दवा अभी तक विकसित नहीं हो पाई है इसलिए विशेष सावधानी बरतें।
  • कोरोनावायरस का संक्रमण थूक से भी फैल सकता है, लेकिन सावधानी रखकर इसका बचाव किया जा सकता है। लोग मास्क लगाएं और हाथों को अच्छी तरह धोएं।
  • लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचना चाहिए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (एनआईवी) देश की सबसे पुरानी लैब है। इससे हम लगातार संपर्क में हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इटली के 15 नागरिक और जयपुर में इटली नागरिकों के संपर्क में आया एक भारतीय ड्राइवर कोरोनावायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाया गया है।
  • आगरा में कोरोनावायरस के छह मामले सामने आए हैं, मरीज दिल्ली के उस व्यक्ति के रिश्तेदार हैं जो इस संक्रामक रोग की जांच में पॉजिटिव पाया गया।
  • पति-पत्नी सहित 16 इतावली पर्यटकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, सभी का दिल्ली के सफदरजंग में होगा इलाज। फिलहाल इन्हें आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed