{"_id":"5e6f847f8ebc3ea7c13c2b51","slug":"coronavirus-in-india-important-measures-flights-banned-school-pools-closed-health-ministry-briefs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: संक्रमित लोगों की संख्या 137 हुई, 54 हजार से अधिक लोगों की जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: संक्रमित लोगों की संख्या 137 हुई, 54 हजार से अधिक लोगों की जांच जारी
Tue, 17 Mar 2020 06:29 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते विदेशों से भारत आने वाले करीब 54 हजार लोगों की निगरानी की जा रही है। इसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। सोमवार तक देश में 114 संक्रमित मामले थे जोकि अब बढ़कर 137 पहुंच चुके हैं। एक ही दिन में 23 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम प्रेस कान्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि विदेशों से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी दौरान हाई रिस्क में आने वालों को अलग से रखा जा रहा है। जो इस जोन में नहीं है उसे घर पर ही आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। देश में अभी भी कोरोना को लेकर पैनिक स्थिति नहीं है। इस वक्त एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है।
विज्ञापन
इसी दौरान बताया गया कि ईरान में भारतीयों की मदद के लिए हमारा उच्चायोग अच्छा काम कर रहा है। ईरान की सरकार की मदद से वहां भारतीय उच्चायोग काम कर रहा है। अफगानिस्तान, मलयेशिया और फिलिपिंस से लोगों को भारत आने की इजाजत नहीं है। ईरान से लोगों को निकाला है। इटली में भी स्पेशल टीम भेजी है, वहां के लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। भारत यूरोपियन यूनियन के संपर्क में हैं, जिससे कि यूरोप के देशों में फंसे भारतीयों के वीजा की अवधि बढ़ाई जा सके। भारत में आए विदेशी लोगों की वीजा अवधि भी जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को सात विदेशी नागरिक संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 17 इटली और एक कनाडा का रहने वाला है। जबकि अन्य इंडोनेशिया सहित कुछ देशों के नागरिक हैं। मंत्रालय के अनुसार ये सभी संक्रमित हैं वे हैं जो काफी दिन पहले ही भारत आ चुके थे। निगरानी में होने के कारण इनतक पहुंचना आसान हुआ। 137 में से अब तक 14 मरीज डिस्चॉर्ज हो चुके हैं।
अस्पतालों में संक्रमण कमेटियां हों एक्टिव
मंत्रालय के अनुसार सभी राज्यों को सलाह दी गई है कि वे अपने अपने यहां के अस्पतालों में संक्रमण को लेकर गठित कमेटियों को एक्टिव करें और प्रतिदिन उनसे जांच कराएं। स्वास्थ्य कर्मचारियों को सुरक्षित रखना सरकार का पहला उद्देश्य है। इसलिए सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल सहित तमाम स्टाफ के लिए सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं।
100 से ज्यादा हेल्पलाइन हैं एक्टिव
मंत्रालय के अनुसार लोगों को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों की मदद के लिए 100 से ज्यादा हेल्पलाइन एक्टिव हैं। सभी 24 घंटे ओपन हैं। कोई भी वहां से मदद ले सकता है।
16 मार्च: स्वास्थ्य मंत्रालय संवाददाता सम्मेलन
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। इसके तहत ब्रिटेन, तुर्की और यूरोपीय संघ से आने वाली उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं। जबकि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले करीब 5200 लोगों की निगरानी की जा रही है।
देशभर में स्कूल-कॉलेज और स्वीमिंग पूल बंद होंगे
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूल, स्वीमिंग पूल, मॉल 31 मार्च तक बंद करने को कहा गया है।
घर से काम करने की सलाह
साथ ही दफ्तर जाने वाले लोगों को घर से काम करने, सार्वजनिक परिवहन का कम से कम उपयोग करने और एक-दूसरे से करीब एक मीटर की दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि ईरान से चौथे जत्थे में 53 भारतीय आज भारत पहुंच गए हैं। इन सभी को जैसलमेर में सेना के केंद्र में अलग रखा गया है। सभी की प्रोटोकॉल के मुताबिक जांच की जा रही है।
देश में कुल 114 मामले, 13 लोग ठीक हुए
उन्होंने बताया कि देश में ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल को मिलाकर सोमवार को कुल चार नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से अब देश में कुल मामलों की संख्या 114 हो गई है। जबकि अब तक 13 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं और दो की मौत हुई है।
इन देशों से उड़ानें स्थगित
उन्होंने कहा कि सरकार ने यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और तुर्की से आने वाली उड़ानों को 18 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। इसके बाद स्थिति पर दोबारा विचार किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिन तक निगरानी में रखने का फैसला लिया है।
सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि यात्रा प्रतिबंध में इन देशों में रहने वाले भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। प्रतिबंध 31 मार्च तक लागू रहेगा। अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से संक्रमित हुए सभी लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसे 5200 लोगों की निगरानी की जा रही है।
नया हेल्प लाइन नंबर जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देशों के साथ ही नया हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। यह नंबर है 1075, जबकि पुराना नंबर 01123978046 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
Lav Aggarwal, Joint Secretary, Union Health Ministry: Contact tracing activity of these positive cases has led to the identification of more than 5,200 contacts, who are kept under surveillance. https://t.co/aSQ13E2ViR
— ANI (@ANI) March 16, 2020