फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India COVID19 case tally crosses 7 lakh mark with 22252 new cases 467 deaths

Corona in India: देश में संक्रमितों की संख्या सात लाख के पार, मौतों का आंकड़ा भी 20 हजार से अधिक

Tue, 07 Jul 2020 11:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Jul 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India COVID19 case tally crosses 7 lakh mark with 22252 new cases 467 deaths
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 467 और लोगों की मौत बाद इससे मरने वालों की संख्या 20,160 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगातार पांचवे दिन देश में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,19,665 पर पहुंच गई है। इनमें से अभी तक 4,39,947 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,59,557 लोगों का इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा कि मरीजों के ठीक होने की दर अभी 61.13 प्रतिशत है। कोविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


Coronavirus Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या सात लाख के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 467 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 204 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद तमिलनाडु के 61, दिल्ली के 48, कर्नाटक के 29, उत्तर प्रदेश के 24, पश्चिम बंगाल के 22, गुजरात के 17, तेलंगाना तथा हरियाणा के 11-11, मध्य प्रदेश के नौ, आंध्र प्रदेश के सात, जम्मू-कश्मीर के छह, राजस्थान तथा पंजाब के पांच-पांच, केरल तथा ओडिशा के दो-दो और अरुणाचल प्रदेश तथा झारखंड का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed