{"_id":"60b246b48ebc3e8662127c0d","slug":"coronavirus-in-assam-mla-leho-ram-boro-died-cm-condolence-tamulpur-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : विधायक लेहो राम बोरो का कोविड-19 से निधन, मुख्यमंत्री ने दुख जताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : विधायक लेहो राम बोरो का कोविड-19 से निधन, मुख्यमंत्री ने दुख जताया
Sat, 29 May 2021 07:20 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 29 May 2021 07:20 PM IST
सार
अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि शुक्रवार रात से उनकी (बोरो) स्थिति लगातार बिगड़ती गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आज उनकी कोविड के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
लेहो राम बोरो (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के विधायक लेहो राम बोरो का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य में एक सप्ताह के भीतर कोविड-19 के कारण दो मौजूदा विधायकों की मौत हुई है। तामुलपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बोरो को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि शुक्रवार रात से उनकी (बोरो) स्थिति लगातार बिगड़ती गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आज उनकी कोविड के कारण मौत हो गई। यूपीपीएल के टिकट पर पहली बार विधायक बने बोरो के परिवार में दो बेटे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, गुसाईगांव से चार बार विधायक रहे माजेन्द्र नारजरी की बुधवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोरो के निधन पर शोक प्रकट किया और राज्य के लिए इसे बड़ा नुकसान बताया।
सरमा ने राज्य के मंत्रियों- यू जी ब्रह्म और अशोक सिंघल को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में बोरो के अंतिम संस्कार में मौजूद रहें। बोरो का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी बोरो के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनकी सामुदायिक सेवाओं को याद किया। बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख प्रमोद बोरो ने भी विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया और इसे तामुलपुर क्षेत्र तथा यूपीपीएल के लिए बड़ा नुकसान बताया।