फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Impact hospitals are filling up with post Covid19 Patient

कोरोना का असर: पोस्ट कोविड से भरने लगे हैं अस्पताल, एम्स जोधपुर में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं

Tue, 15 Jun 2021 05:48 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Jun 2021 05:48 AM IST
सार

  • दिल्ली से लेकर राजस्थान, गुजरात और केरल तक में लगभग एक जैसे हालात
  • कोरोना निगेटिव होने के बाद भी नहीं जा रहे लक्षण, फेफड़ों में हो रहा फाइब्रोसिस

विज्ञापन
Coronavirus Impact hospitals are filling up with post Covid19 Patient
पोस्ट कोविड से अस्पतालों में गंभीर स्थिति (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से काफी हद तक देश बाहर आ रहा है लेकिन पोस्ट कोविड के चलते एक बार फिर अस्पतालों में स्थिति गंभीर हो रही है। कोरोना निगेटिव होने के बाद भी संक्रमण के लक्षण दूर नहीं हो रहे हैं जिसके चलते मरीजों को लंबे समय तक अस्पतालों में उपचार लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन


स्थिति यहां तक गंभीर है कि जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गैर कोविड आईसीयू के एक भी बिस्तर खाली नहीं है। यहां पोस्ट कोविड के चलते फाइब्रोसिस ग्रस्त मरीजों को रखा गया है।
विज्ञापन


सोमवार को एम्स के ही डॉ. अभिषेक टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके अस्पताल में आईसीयू पूरी तरह से भरे हुए हैं। यहां सभी मरीजों के फेफड़ों में फाइब्रोसिस की समस्या सामने आई है। उन्होंने लिखा कि सिर्फ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आना ही संक्रमण का खात्मा नहीं है। यह लंबे समय तक लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर केरल के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन ने कहा है कि 'दिल्ली, मुंबई, जयपुर, जोधपुर, कोच्चि, इंदौर सहित कई शहरों के अस्पतालों में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। चूंकि दूसरी लहर के दौरान ज्यादातर मरीजों में सांस लेने की समस्या और वायरस का फेफड़ों पर हमला हुआ था जिसके चलते पोस्ट कोविड के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। वर्तमान में यही स्थिति देखने को मिल रही है।'

वहीं नई दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भी अभी काफी मरीज पोस्ट कोविड के चलते वेंटिलेटर और आईसीयू पर हैं। अपोलो अस्पताल में भी फाइब्रोसिस के कई मरीज पिछले तीन सप्ताह में भर्ती हुए हैं। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो दिल्ली एम्स के आईसीयू में भी सभी बिस्तर भरे हुए हैं। सोमवार को एम्स के पल्मोनरी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उनके यहां एक भी आईसीयू वेंटिलेटर खाली नहीं है।


ब्लैक फंगस भी साथ में
दिल्ली एम्स सहित कुछ अस्पतालों में यह भी देखने को मिल रहा है कि एक ही मरीज में फाइब्रोसिस के अलावा ब्लैक फंगस भी है। इसके चलते मरीज की हालत गंभीर हो रही है और उन्हें आईसीयू निगरानी में रखना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed