फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Festival of Light, to be celebrated in house, fireworks, exuberance, PM Narendra Modi Appeals For 9 Minutes At 9pm

#LadengeCoronaSe: 'उजाले का पर्व' घर में रहकर मनाना था, अति उत्साह में लोग बन बैठे 'आतिशबाज'

Mon, 06 Apr 2020 12:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 06 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Festival of Light, to be celebrated in house, fireworks, exuberance, PM Narendra Modi Appeals For 9 Minutes At 9pm
दिवाली - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के सामूहिक संकल्प और एकजुटता के प्रदर्शन के लिए दीये, मोमबत्ती या फिर अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी। परंतु देश के कई हिस्सों में लोगों ने अति उत्साह में पटाखे चला दिए। इससे साफ है कि कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील का अर्थ समझने में भूल कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के सामूहिक संकल्प और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए घरों में रहें। साथ ही घर में रहते हुए ही रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक बत्तियां बुझा दें और दीये, मोमबत्ती या फिर मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाएं। जबकि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान का पालन करने में अति उत्साह का परिचय दिया।
विज्ञापन


कारण कि रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से अतिशबाजी किए जाने की खबरें आईं। रविवार रात नौ बजते ही, ज्यादातर घरों में बत्तियां बुझा दी गईं और लोगों ने बालकनी में खड़े होकर मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। कइयों ने दीये और मोमबत्ती भी जलाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान आतिशबाजी, थाली बजाने की आवाज, सीटी और पुलिस वाहन की सायरन भी सुनाई दी। कुछ स्थानों पर हिंदू भक्ति गीत बजाये गये तो कहीं मंत्रोच्चार किया गया। गुजरात के अहमदाबाद से कुछ लोगों के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाने तथा अन्य के आतिशबाजी करने की भी खबरें हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ स्थानों से हिंदू भक्ति गीत बजाने, मंत्रोच्चार करने और राष्ट्रगान बजाने की खबरें हैं।

इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चेन्नई स्थित राजभवन में नौ मिनट के बत्तियां बुझा दीं। छत्तीसगढ़, झारखंड और गोवा से भी बत्ती बुझाने और दीये आदि जलाए जाने की खबरें हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ठीक रात नौ बजे जिला प्रशासन ने सायरन बजाए। कुछ लोगों ने पटाखे भी जलाए।

देश के हर वर्ग ने मनाया 'उजाले का पर्व'

Coronavirus: Festival of Light, to be celebrated in house, fireworks, exuberance, PM Narendra Modi Appeals For 9 Minutes At 9pm
देश में हर वर्ग ने कुछ इस तरह 'उजाले का पर्व' मनाया। - फोटो : Social Media

देश में हर वर्ग ने 'उजाले का पर्व' अपने-अपने ढंग से मनाया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दीये जलाने के शीघ्र बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक छोटा सा कार्य देश की एकजुटता का एक बड़ा संदेश लिये हुए हैं। हालांकि, कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेता एवं राज्य सभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने आज रात एक मिनट का एक वीडियो जारी कर सरकार से पार्टी की नौ मांगों का उल्लेख किया। वीडियो में एक अंधेरे वाली पृष्ठभूमि में एक मोमबत्ती जलती हुई दिख रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में लोगों ने रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये, मोमबत्ती, मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। महाराष्ट्र में राकांपा प्रमुख शरद पवार, गायिका लता मंगेशकर, महानायक अमिताभ बच्चन और कई अन्य अभिनेता-अभिनेत्रियों सहित बॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री की अपील पर ऐसा किया।

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब मोदी ने जारी ‘लॉकडाउन’ के दौरान इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लोगों को एकजुट करने की कोशिश की। लॉकडाउन से ठीक पहले 22 मार्च को ‘‘जनता कर्फ्यू ’’के दौरान भी लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर ताली, थाली, और घंटी आदि बजा कर कोरोना वायरस संकट का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed