{"_id":"5e7bd1278ebc3e78ac7e982f","slug":"coronavirus-effect-central-government-employees-will-not-have-to-vacate-flat-by-may-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: केंद्रीय कर्मचारियों को 31 मई तक खाली नहीं करने होंगे फ्लैट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का खौफ: केंद्रीय कर्मचारियों को 31 मई तक खाली नहीं करने होंगे फ्लैट
Thu, 26 Mar 2020 03:16 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने उन सभी कर्मचारियों को 31 मई तक सरकारी फ्लैटों में रहने की अनुमति दी जिन्हें ये आवास खाली करने को कहा गया था। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसे सामान्य पूल आवासीय गृहों (जीपीआरए) के आवंटियों से अनुरोध मिले थे कि वे कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने तथा लोगों से दूरी बनाकर घरों में रहने के सरकार के परामर्श के मद्देनजर इस समय फ्लैट खाली करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, ये असामान्य हालात हैं जो किसी घर को खाली करने के लिहाज से अनुकूल नहीं हैं, लिहाजा ऐसे में सभी आवंटियों के लिए 17 मार्च से 31 मई तक की अवधि के लिए इन फ्लैटों में रहने की अनुमति दी जाती है, जिन्हें अपने आवास खाली करने या बदलने थे।
विज्ञापन