फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus death rate in India decreased to 2.38 percent, Covid 19 recovering rate increased to 63 percent

देश में कोरोना से मृत्यु दर घटकर 2.38 प्रतिशत हुई, स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 63 फीसदी हुई

Fri, 24 Jul 2020 09:49 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 24 Jul 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus death rate in India decreased to 2.38 percent, Covid 19 recovering rate increased to 63 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 घंटे की अवधि में 34,602 के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 63.45 प्रतिशत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मृत्यु की दर कम होकर 2.38 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 12.87 लाख के स्तर पर पहुंचने के बीच मंत्रालय ने सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों में कहा कि स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 8,17,208 हो गई है, वहीं इस समय देश में 4,40,135 लोग संक्रमित हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 49,310 मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं संक्रमण से मौत के 740 नए मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 30,601 हो गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या उपचार करा रहे रोगियों की संख्या से 3,77,073 अधिक हो गई है। देश में 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की जा चुकी है। गुरुवार को 3,52,801 नमूनों की जांच की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, इस लिहाज से भारत में प्रति दस लाख लोगों पर 11,179.83 जांच हो रही हैं जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को केंद्रीय विशेषज्ञ दल मजबूती प्रदान कर रहे हैं।


 उसने कहा, स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण के साथ किए गए प्रयासों से लोगों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हो रहा है और मृत्यु दर लगातार कम हो रही है जो इस समय 2.38 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed