{"_id":"5fc4881dca9684629073b00a","slug":"coronavirus-death-in-india-eight-states-reporting-maximum-new-deaths-says-government-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India : देश के इन आठ राज्यों में हो रहीं कोरोना से सबसे अधिक मौतें, बाकियों में राष्ट्रीय औसत से कम है मृत्यु दर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India : देश के इन आठ राज्यों में हो रहीं कोरोना से सबसे अधिक मौतें, बाकियों में राष्ट्रीय औसत से कम है मृत्यु दर
Mon, 30 Nov 2020 11:24 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के आठ राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से होने वाली मौतें रिपोर्ट की जा रही हैं। सरकार द्वारा जारी डाटा से इसकी जानकारी मिली है। रविवार को देशभर में कोविड-19 से 444 मरीजों की मौत हुई। इस तरह देशभर में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 1,37,173 हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से होने वाली 71 फीसदी मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रिपोर्ट की गईं। रविवार को सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं, जहां 81 मरीजों ने जान गंवाई। इसके बाद दिल्ली में 68 और पश्चिम बंगाल में 54 मौतें रिपोर्ट की गईं। आठ राज्यों में शामिल इन तीन राज्यों में सबसे अधिक कोरोना से मौतें रिपोर्ट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, सरकार द्वारा जारी डाटा से पता चलता है कि कम से कम 22 राज्यों में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर (सीएफआर) राष्ट्रीय औसत से भी कम है। वर्तमान में राष्ट्रीय सीएफआर 1.45 फीसदी है। सीएफआर से अभिप्राय कुल पॉजिटिव मामलों में से मरने वाले लोगों की संख्या से है।
यह भी पढ़ें: सीरम ने चेन्नई के प्रतिभागी के साइड-इफेक्ट के दावे को नकारा, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी
भारत का सीएफआर लगातार नीचे गिर रहा है। जो वायरस के खिलाफ जंग में एक सकारात्मक संकेत है। तीन महीने पहले अगस्त में राष्ट्रीय सीएफआर 1.98 फीसदी था। वहीं, अब यह घटकर 1.45 फीसदी पर आ गया है। भारत में प्रति 10 लाख लोगों में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी वैश्विक रूप से कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा, कम और प्रबंधनीय मृत्यु दर सुनिश्चित करने के लिए अपनाए गए ध्यान केंद्रित उपायों के परिणामस्वरूप दैनिक मृत्यु दर 500 से कम हो गई है। वहीं, भारत ने कोरोना परीक्षण की क्षमता में भी वृद्धि की है। वर्तमान में 10 लाख की आबादी पर एक लाख लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
पिछले तीन महीनों में भारत में औसतन हर दिन दस लाख कोरोना जांच की जा रही है। भारत में कोरोना जांच का जिम्मा संभालने वाले संस्थान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देशभर में कोविड जांच के लिए 2,165 प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी है। इन सभी प्रयोगशालाओं में, 1,175 प्रयोगशालाएं सरकारी हैं और 990 निजी प्रयोगशालाएं हैं।