कोरोना वॉरियर्स के लिए तैयार किया गया मास्टर डाटाबेस, यहां 1.24 करोड़ लोगों की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप के बीच डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी जी-जान से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इन सभी कोरोना वॉरियर्स के लिए मास्टर डाटाबेस बनाया गया है। कोविड-19 पर गठित एंपावर्ड ग्रुप 4 के चेयरमैन अरविंद पांडा ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
पांडा ने बताया कि कोविड-19 वॉरियर्स के लिए एक मास्टर डाटाबेस बनाया गया है। इस डाटाबेस में 1.24 करोड़ कोरोना योद्धाओं की जानकारी हैं। उन्होंने बताया कि covidwarriors.gov.in पर कोरोना योद्धाओं से जुड़ी हर जानकारी ले सकते हैं।
चेयरमैन ने बताया कि इससे अस्पतालों और डॉक्टरों की जानकारी ले सकते हैं। कोविड-19 से लड़ने में लगे हुए कोरोना योद्धाओं का विवरण 20 श्रेणियों और 49 उप-श्रेणियों में दिया गया है। ये जानकारी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए उपलब्ध हैं।
Details of corona warriors in 20 categories and 49 sub-categories, who can contribute to COVID19 management efforts, are available to states and union territories on the portal: Chairman of 4th Empowered Group (to tackle #COVID19) https://t.co/gQIj8iG0kP
— ANI (@ANI) April 21, 2020
उन्होंने बताया कि कोरोना के इलाज के लिए दी जाने वाली ट्रेनिंग की जानकारी देने के लिए वेबसाइट igot.gov.in बनाई गई है। पांडा ने बताया कि आयुष छात्रों को भी ट्रेनिंग दी जा रही हैं और अब तक 15 हजार आयुष योद्धा तैनात किए गए हैं।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1335 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 47 लोगों की मौत हुई। अबतक कुल 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।