Coronavirus Update: कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 16505 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 20 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,03,40,469 हो गए, जिनमें से 99.46 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दर भी गिरकर 5.89 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 16,504 नए मामले सामने आए। इससे पहले करीब 187 दिन बाद 29 दिसंबर को 16,432 नए मामले सामने आए थे। वहीं 214 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,49,649 हो गई।
India reports 16,505 new COVID-19 cases, 19,557 recoveries, and 214 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) January 4, 2021
Total cases: 1,03,40,470
Active cases: 2,43,953
Total recoveries: 99,46,867
Death toll: 1,49,649 pic.twitter.com/yG6zMtf1T4
आंकड़ों के अनुसार कुल 99,46,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 14 दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,43,953 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन जनवरी तक कुल 17,56,35,761 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 7,35,978 नमूनों की जांच रविवार को की गई। मंत्रालय ने कहा, 'पिछले 11 दिनों में एक करोड़ नमूनों की जांच की गई है। अधिक जांच करने के साथ ही नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर गिरकर 5.89 प्रतिशत हो गई है।'
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 214 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 35, पश्चिम बंगाल के 26, केरल के 25, उत्तर प्रदेश के 16 और दिल्ली, छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश के 14-14 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से कुल 1,49,649 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,666, तमिलनाडु के 12,156, कर्नाटक के 12,107, दिल्ली के 10,585, पश्चिम बंगाल के 9,792, उत्तर प्रदेश के 8,403, आंध्र प्रदेश के 7,115 और पंजाब के 5,376 लोग थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।