{"_id":"60dfd1cd25e6f31d5b7e6748","slug":"coronavirus-compensation-news-on-social-media-government-giving-rs-4000-to-all-under-covid-scheme-here-is-the-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल: क्या हर कोरोना पीड़ित को मोदी सरकार दे रही 4000 रुपये? जानें 'कोरोना फंड' का पूरा सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायरल: क्या हर कोरोना पीड़ित को मोदी सरकार दे रही 4000 रुपये? जानें 'कोरोना फंड' का पूरा सच
Sat, 03 Jul 2021 08:26 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:26 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को सरकार कोरोना आपदा फंड के तहत 4,000 रुपये की सहायता राशि दे रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को सरकार 'कोरोना केयर फंड' के तहत 4,000 रुपये की सहायता राशि दे रही है। आइए बताते हैं कि इस दावे का पूरा सच क्या है, क्या सरकार कोरोना पीड़ितों को चार-चार हजार रुपये सहायता राशि के तौर पर दे रही है?
विज्ञापन
देश में कोरोना महामारी शुरू से लेकर अब तक अनगिनत अफवाहों का बाजार गर्म रहा है। फिर वो चाहे धूप से कोरोना संक्रमण होने का हो या फिर गोबर लपेटने से कोरोना भगाने का हो, जबकि इन दावों का विज्ञान की दृष्टि से कोई लेना देना नहीं था। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि सरकार कोविड राहत योजना के तहत कोरोना केयर फंड से सभी को चार-चार हजार रुपये दे रही है। सहायता राशि पाने के लिए यहां आवेदन करें। इस संदेश के साथ एक फॉर्म का लिंक भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआईबी के अधिकारिक फैक्ट चेक ट्विट हैंडल ने इस दावे को गलत बताते हुए खारिज किया हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल संदेश को ट्वीट किया। इसके साथ लिखा, सोशल मीडिया संदेश में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 'कोरोना केयर फंड योजना' के तहत सभी को 4,000 की सहायता राशि प्रदान कर रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।एक #WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 'कोरोना केयर फंड योजना' के तहत सभी को ₹4000 की सहायता राशि प्रदान कर रही है।#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। pic.twitter.com/SSLK6x66He
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 2, 2021