{"_id":"5f3f4f858636271a0e09cd38","slug":"coronavirus-central-govt-will-give-50-percent-unemployment-allowance-for-3-months-to-workers-know-eligibility-criteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में बेरोजगार हुए कामगारों को आधी सैलरी देगी सरकार, जानें नियम और शर्तें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट में बेरोजगार हुए कामगारों को आधी सैलरी देगी सरकार, जानें नियम और शर्तें
Fri, 21 Aug 2020 10:14 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगार कामगारों को आधी सैलरी देगी सरकार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कोरोना संकट में बेरोजगार हुए औद्योगिक कामगारों को राहत दी है। ऐसे कर्मचारियों को उनके पिछले तीन महीने के वेतन के औसत के करीब 50 फीसदी तक की रकम बेरोजगारी हितलाभ के रूप में दी जाएगी। इस फैसले का लाभ लगभग 40 लाख कामगारों को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सरकार ने नियमों को लचीला बनाते हुए यह फैसला लिया है कि कोरोना संकट में नौकरी गंवा चुके औद्योगिक कामगारों को उनके तीन महीने के वेतन का 50 फीसदी तक बेरोजगारी हितलाभ के तौर पर दिया जाए। यह फायदा केवल उन कामगारों को मिलेगा जिन्होंने 24 मार्च से 31 दिसंबर 2020 के बीच अपनी नौकरी गंवाई है या गंवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी की बैठक में रखा गया प्रस्ताव
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था। ईएसआईसी श्रम मंत्रालय के तहत आने वाला एक संगठन है जो कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत 21,00 रुपये का बीमा मुहैया कराता है।
ये हैं प्रमुख शर्तें
इस योजना का फायदा केवल उन्हीं कामगारों को मिलेगा जो ईएसआई के साथ कम से कम पिछले दो सालों से जुड़े हुए हैं। यानी केवल उन्हीं कामगारों को इसका फायदा मिल सकेगा जो एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2020 तक इस योजना से जुड़े रहे। इस दौरान एक अक्तूबर 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच कम से कम 78 दिनों का कामकाज जरूरी है।
यह भी पढ़ें- राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- 70 साल में पहली बार भारत युवाओं को नहीं दे सकता रोजगार
इस तरह से मिलेगा फायदा
ईएसआईसी अपने डाटा के अनुसार बेरोजगार कामगारों को इस योजना का फायदा देगा। कामगार ईएसआईसी की किसी भी शाखा में जाकर सीधे आवेदन भी कर सकते हैं। पर्याप्त जांच-पड़ताल के बाद रकम सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। इसके लिए आधार नंबर की भी मदद ली जाएगी।
1.9 करोड़ लोगों की गई है नौकरी
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुए संकट के कारण लगभग 1.9 करोड़ लोग अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं। केवल जुलाई के महीने में 50 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं। हालांकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार, जून में 4.98 लाख लोग औपचारिक कार्यबल से जुड़े हैं।
इससे पहले पीएम किसान योजना थी सबसे बड़ी नकदी योजना
अब तक सीधे नकद देने वाली सबसे बड़ी योजना पीएम किसान योजना थी। इसके तहत लाभार्थी को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि इसका दायरा बड़ा है। इससे आठ करोड़ किसानों को सहायता मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो इस योजना ने आठ करोड़ किसानों को राहत पहुंचाई है।